उत्तर प्रदेश में गंगा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे के बनने से पूरे राज्य को फायदा मिलने वाला है ये दोनों अब सीधे एक-दूसरे से जुड़ने वाले हैं। इससे न सिर्फ यात्रा करने लोगों को ही फायदा नहीं मिलने वाला है, ब्लकि औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। यीडा (YEIDA) और यूपीडा (UPEDA) ने मिलकर इस एक्सप्रेसवे का रूट लगभग तय कर लिया है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि जल्द ही इसे ऑफिशियल मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
सरकार ने लिया ये फैसला
राज्य सरकार ने इस एक्सप्रेसवे को 6 लेन और 120 मीटर चौड़ा बनाने का फैसला लिया है। ये लिंक रोड लगभग 74 किलोमीटर लंबा होगा और इसके निर्माण पर लगभग 4000 करोड़ रुपए के बजट का अनुमान लगाया है। जानकारी के अनुसार ये एक्सप्रेसवे यमुना एक्सप्रेसवे के 24.8 किलोमीटर माइलस्टोन से शुरू होकर गंगा एक्सप्रेसवे के 44 किलोमीटर माइलस्टोन तक पहुंचेगा।
ये भी फढ़ें- यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे पर होगी प्लेन की नाइट लैंडिंग, जानें कब होगा एयर शो
सफर का समय होगा कम
गंगा और यमुना एक्सप्रेसवे के जुड़ने से मेरठ से प्रयागराज तक का सफर अब डेढ़ घंटे से भी ज्यादा कम हो जाएगा। वहीं, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे पूरे राज्य में सफर करने का समय कम होगा।
इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट में फायदा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस नए लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे बुलंदशहर के पास एक मेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर भी बनाया जाएगा। इससे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ाव और भी मजबूत होगा और पश्चिमी यूपी के 22 जिलों को इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट में भी फायदा मिलेगा।
रोजगार के अवसर
इसके अलावा इस परियोजना से यूपी न केवल रोड नेटवर्क में देश के लीडिंग राज्यों में शामिल होगा, बल्कि राज्य को एक नए इंडस्ट्रियल और आर्थिक केंद्र के रूप में स्थापित करने में भी मदद मिल सकगी। निवेशकों के लिए राज्य को और ज्यादा आकर्षक बनाया जाएगा, जिससे लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिल सकेंगें।
ये भी फढ़ें- IRCTC: ट्रेन टिकट के साथ फ्री में मिलती हैं ये 7 सुविधाएं, जानें कैसे उठाएं फायदा
संबंधित खबरें
कब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
3 hrs agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
7 hrs agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
11 hrs agoवाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
18 hrs agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
19 hrs agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
20 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा ने शुरू की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी
20 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
21 hrs agoरणजी ट्रॉफी में दिखा मोहम्मद सिराज की कप्तानी का जलवा
21 hrs agoसुनील गावस्कर ने बताया कैसे न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज जीतेगी टीम इंडिया?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines