Four young boys died in fire: घर में आग लगने से 4 बच्चों की मौत हो गई, चारों 10 साल से कम उम्र के थे। जब घर में आग लगी तो वे चारों घर के अंदर बंद थे। उनके पिता काम पर गए थे और मां घर से बाहर शॉपिंग करने गई थी। बताया जा रहा है कि जब घर में आग लगी तो घर के अंदर जगह-जगह कूड़ा पड़ा हुआ था। दरवाजों और सीढ़ियों पर कपड़े और चादर सूख रही थी।
बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे
दरअसल, ये पूरा मामला 16 दिसंबर 2021 का है। साउथ लंदन के Sutton में अपने चार जुड़वां बच्चों को बंद कर उनकी मांग Deveca Rose घर का कुछ सामान लेने बाजार गई थी। लेकिन पीछे से घर में आग लग गई। आग लगने और बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वह घर में दाखिल नहीं हो पाए।
ये भी पढ़ें: बच्चे पैदा करो…9 लाख कमाओ; सरकार ने दी युवाओं को सेक्स की परमिशन, जानें क्यों पुतिन ने लिया फैसला?
कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
आज इस मामले में लंदन की निचली अदालत ने Deveca Rose को इस हादसे का आरोपी करार दिया है। कोर्ट को बताया गया कि पड़ोसियों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग और अन्य बचाव दल पहुंचा था। बचाव दल ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सिगरेट से लगी आग
बचाव दल ने घर में बेसुध पड़े चारों बच्चों को समीप के अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया था। डॉक्टरों के अनुसार आग से झुलसने और धुंए के कारण दम घुटने से बच्चों की मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया था कि बच्चों की सांस की नली में धुंआ चला गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि जली हुई सिगरेट या मोमबत्ती के कारण घर में आग लगी थी।
ये भी पढ़ें: नामीबिया के बाद अब 200 हाथियों को मौत के घाट उतारेगा ये देश, जान लें वजह
संबंधित खबरें
रूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
43 mins agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
2 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
4 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
5 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
6 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
7 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
9 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
10 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
13 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines