नई दिल्ली: महाराष्ट्र से चार पीएफआई के कर्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया है। महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के चार कार्यकर्ताओं को पड़ोसी रायगढ़ जिले के पनवेल से गिरफ्तार किया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि गिरफ्तार लोगों में एक स्थानीय इकाई सचिव और संगठन की राज्य विस्तार समिति के दो अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।
अभी पढ़ें – PM Modi in Gujarat: केवड़िया में यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से पीएम मोदी ने की मुलाकात
एटीएस के अनुसार ये पनवेल में बैठक कर रहे थे। उन्हें आज सुबह करीब 4 बजे गिरफ्तार किया गया। पनवेल मुंबई से करीब 50 किलोमीटर दूर है। पूछताछ के बाद चारों को गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून की धारा 10 के तहत मुंबई में एटीएस की कालाचौकी इकाई में दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया। एटीएस मामले की आगे जांच कर रहा है।
बता दें कि केंद्र सरकार ने पीएफआई को पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की अलग-अलग टीमों द्वारा बिहार पुलिस की सहायता से पटना में छापेमारी की थी। सरकार ने पिछले महीने PFI और उसके कई सहयोगियों पर ISIS जैसे वैश्विक आतंकी समूहों के साथ “लिंक” होने का आरोप लगाते हुए पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। पीएफआई से कथित रूप से जुड़े 250 से अधिक लोगों को पिछले महीने कई राज्यों में छापेमारी में हिरासत में लिया गया था।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
35 mins agoगुजरात में 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर पीएम मोदी ने दिलाई एकता की शपथ
1 hr ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 hr agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
3 hrs agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
4 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
6 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
12 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
12 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
20 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines