हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

3 साल में कैसे कम किया 56 किलो वजन? बेंगलुरु गर्ल ने X पर शेयर की वेट लॉस जर्नी

वजन कम करना कोई आसान काम नहीं है, लेकिन अगर आप इसे चाहे तो आसान बना सकते हैं। बेंगलुरु की एक महिला ने लगभग 3 साल में अपना 56 किलो वजन कम किया, जिसे लेकर एक पोस्ट उन्होंने X पर शेयर की।

विज्ञापन
Fitness Tips

वजन कम करना किसी के लिए भी आसान नहीं होता है, लेकिन अगर कोई इंसान चाहे तो इस मुश्किल काम को आसान बना सकता है। हाल ही में, बेंगलुरु की एक महिला ने अपने वजन घटाने की स्टोरी शेयर की एक्स पर यूजर रुतवी शाह ने वजन घटाने से पहले और बाद की तस्वीरें साझा की और बताया कि कैसे उन्होंने चार साल से भी कम समय में 126 किलोग्राम वजन में से 56 किलोग्राम वजन घटाया। शाह ने कहा कि उन्होनें साढ़े तीन साल में अपने वजन को लगातार वर्कआउट कर अपने वजन को कंट्रोल कर पाई।

उन्होंने X पर लिखा कि अक्टूबर 2021 में मेरा वजन 126.5 किलोग्राम था और अब 69.7 किलोग्राम है। मेरा लगभग 56 किलो वजन कम हुआ है। अपने वर्कआउट रुटीन को लेकर उन्होंने बताया कि वजन कम करने के लिए ऐसा रुटीन चुना जिसमें स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, वेट लिफ्टिंग और कार्डियो सब शामिल था। वह रोजाना एक्सरसाइज करती थीं और इसके साथ ही एक अच्छी डाइट भी लेती थीं।

ये भी पढ़ें- तेजी से वजन घटाने में मदद करेंगे ये 5 फूड, आज से ही डाइट में करें शामिल

कैसे करें शुरुआत

जब आप वजन कम करने की कर रहे हों तो धीरे-धीरे अपने  वर्कआउट को मैनेज करें। शुरुआत में ज्यादा कमिटेड न होकर बर्न आउट से बचें। ऐसा वर्कआउट ढूंढें जिसका आप आनंद लेते हैं ऐसी एक्टिविटी को चुनें जो आपको एक्ससिटेड  करें। चाहे वह दौड़ना, योग या नृत्य हो। चीजों को दिलचस्प बनाए रखने के लिए एक्सरसाइज भी करें। खुद को एक्टिव रखें, यदि आप कोई  एक्सरसाइज करने से चूक जाते हैं, तो उसे छोड़ें नहीं बस वापस अपने ट्रैक पर आएं। अपने शेड्यूल या लाइफस्टाइल  में होने वाले बदलावों के अनुसार अपने रुटीन में बदलाव करें। खुद को प्रेरित करने के लिए गाने और पॉडकास्ट सुनें और इसे एक आदत बनाएं। एक्सरसाइज को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाने के लिए कुछ हफ्तों तक लगातार इसे न छोड़ें।

ये भी पढ़ें- बालों की हर समस्या का समाधान है Vitamin B7, जानें इसके फायदे और नुकसान!

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें