मुंबई की Rail view बहुमंजिला इमारत में आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
Edited By Amit Kasana

मुंबई रेल व्यू इमारत में आग
Edited By Amit Kasana

मुंबई रेल व्यू इमारत में आग
मुंबई: तिलक नगर के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के सामने Rail view (MIG) बिल्डिंग में आग लग गई। आग लगने की सूचना से मौके पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां पहुंची हैं। यह इमारत बहुमंजिला है। अभी तक सामने आई वीडियो में इमारत की ऊपरी मंजिलों पर आग लगी गई।
मुंबई: तिलक नगर के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के सामने Rail view (MIG) बिल्डिंग में लगी आग
फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर मौजूद। इमारत में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका pic.twitter.com/ZJctDgOKlo
— News24 (@news24tvchannel) October 8, 2022
वीडियो में इमारत के चारों तरफ से धुंआ निकलता दिख रहा है। आग लगने के बाद पूरी इमारत खाली करवाई जा रही है। दमकल कर्मी, स्थानीय पुलिस व अन्य सिविक एजेंसियां बचाव कार्य में लगी हैं। इमारत में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। आग लगने के बाद इमारत पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। घटनास्थल के आसपास केवल बचाव दल को आवाजाही की अनुमति है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: