Balochistan Blast: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के खुजदार जिले के एक बाजार में सोमवार को हुए विस्फोट में कम से कम 13 लोग घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि विस्फोटक बाजार में खड़ी एक मोटरसाइकिल से जुड़े थे और रिमोट कंट्रोल से विस्फोट किया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “चूंकि रात का समय था, इसलिए आसपास कम लोग थे और ज्यादातर दुकानें बंद थीं, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ।” अधिकारी ने कहा, “पुलिस इलाके में पहुंच गई है और जांच पड़ताल के साथ तलाशी अभियान जारी है।”
और पढ़िए –US Capitol Violence: अमेरिकी संसद पर हुए हमले में जांच समिति ने डॉनाल्ड ट्रंप को माना जिम्मेदार
जिला मुख्यालय अस्पताल में घायलों का इलाज जारी
घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। अफगानिस्तान से पाकिस्तान तहरीक-ए-तालिबान के आतंकवादियों की कथित वापसी के साथ खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बढ़ते आतंकवाद के बीच यह हमला हुआ है।
बता दें कि वर्तमान में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गतिरोध चल रहा है जिन्होंने रविवार को बन्नू काउंटर-टेररिज्म डिपार्टमेंट (CTD) परिसर पर कब्जा कर लिया था। साथ ही हिरासत में लिए गए आतंकियों को छुड़ाने के बाद कुछ लोगों को बंधक बना लिया था।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
6 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
7 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
8 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
9 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
10 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
11 hrs agoअजिंक्य रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11
11 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
12 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
12 hrs agoतीसरे T20 मैच में इतिहास रच सकते हैं स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines