ENG vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को दबोच दिया। मेलबर्न में खेले गए फाइनल मुकाबले को अंग्रेजों ने 5 विकेट से जीत लिया। टी20 वर्ल्ड कप का ये इंग्लैंड का दूसरा खिताब है। इससे पहले साल 2010 का इंग्लैंड ने ट्रॉफी पर कब्जा किया था। हार के बाद पाकिस्तान का घंमड टूट गया है। सारे पूर्व प्लेयर्स से लेकर देश के पीएम तक भीगी बिल्ली बने हुए हैं।
अभी पढ़ें – PAK vs ENG: आतिशबाजी के बीच जोस बटलर ने उठाई चमचमाती ट्रॉफी, खुशी से झूम उठी इंग्लैंड, देखें वीडियो
शरीफ की निकल गई बहादुरी
पाकिस्तान टीम की हार के बाद पूरे पाकिस्तानी में निराशा का माहौल है। जब भारत सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारा था तो पाक पीएम शहबाज ने ट्वीट कर लिखा था कि अब 170/0 और 152/0 के बीच फाइनल मुकाबला होगा। शहबाज का इशारा 2021 टी20 विश्व कप से था, जिसमें पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। अब जब फाइनल मैच में इंग्लैंड ने धो दिया है तो टीम का हौसला बढ़ा रहे हैं।
हार के बाद किया ट्विट
शरीफ ने ट्विट किया, टीम पाकिस्तान ने कड़ा और बहादुरी से मुकाबला किया। शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन। लेकिन इंग्लैंड ने आज बेहतर खेला। हमें इस मेगा टूर्नामेंट के फाइनल मैच में जगह बनाने के लिए हरे रंग में अपने लड़कों पर गर्व है। वहीं, पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाकिस्तान टीम की हार के बाद ट्विटर पर दिल टूटने वाली इमोजी शेयर की।
अभी पढ़ें – PAK vs ENG: मैं नागिन…नागिन…इंडियन फैंस का डांस, पाकिस्तानियों को जमकर चिढ़ाया, वीडियो वायरल
बटलर की टीम निकले बेहतर
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर टी20 वर्ल्ड का खिताब जीत लिया है। रोमांचक मैच में इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया है। मेलबर्न में पाकिस्तान का सपना टूट गया है। 1992 का इतिहास दोहराने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन हो न सका। फाइनल में इंग्लैंड का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की बल्लेबाजी निराशाजनक रही। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर महज 138 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। मेलबर्न में हुए फाइनल मैच में बेन स्टोक्स कमाल की पारी खेली। अपनी पारी के दम पर इंग्लैंड ने यह खिताब जीता और पाकिस्तान का सपना तोड़ दिया। बेन स्टोक्स वर्ल्ड कप के फाइनल में 52 रनों की नाबाद पारी खेली।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
SIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
3 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
5 hrs ago'नेतृत्व के फैसले का सम्मान करना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी', कोयल मल्लिक को राज्यसभा की टिकट मिलने पर अग्निमित्रा पॉल का बड़ा बयान
5 hrs ago'फुटबॉल की तरह उठाकर फेंक रहे…', CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP लीडर
7 hrs agoइन 3 खिलाड़ियों का दोबारा वनडे फॉर्मेट खेलना हुआ मुश्किल, वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए फ्लॉप
8 hrs agoपाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई पर पहुंची बात
8 hrs agoफ्लाईदुबई के प्लेन को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी फरिश्ते कौन थे? यात्रियों ने बताई आपबीती
9 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
10 hrs agoइंडिया ए की टीम में सूर्यांश शेडगे ने किया हार्दिक पांड्या को रिप्लेस, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिखाएंगे दम
10 hrs agoSarva Pitru Amavasya 2026: पितृ दोष से मुक्ति के लिए सबसे उत्तम है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए पितरों को प्रसन्न करने के उपाय
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines