हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Benefits of Eggs: स्किन के लिए अंडा कितना फायदेमंद, जानें कैसे करें इस्तेमाल  

Benefits of Eggs: आप अपनी त्वचा को चमकदार बनाना चाहते हैं, तो अंडे का इस्तेमाल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।

विज्ञापन
त्वचा के लिए अंडा कितना फायदेमंद।

Benefits of Eggs: कोरियन ब्यूटी ट्रेंड आज के समय में पूरी दुनिया में फैला हुआ है। आप भी अपनी स्किन के लिए कुछ खास करना चाहते हैं, तो इसके लिए अंडा एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। अंडा प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत माना जाता है और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

इससे पिगमेंटेशन, काले धब्बे और यहां तक कि सन टैन को हटाने में मदद करते हैं। इसके साथ ही अंडे में मौजूद प्रोटीन और विटामिन त्वचा को हाइड्रेट रखता है।

हालांकि, त्वचा के लिए अंडे का ज्यादा प्रयोग करना नुकसानदायक भी हो सकता है। इसलिए आपको यह ध्यान रखना होगा कि अपनी स्किन केयर रूटीन में कितनी बार अंडे को शामिल कर सकते हैं और त्वचा के लिए अंडे का इस्तेमाल कैसे करना है।

स्किन को बनाता है हेल्दी

अंडे में फैट अधिक होता है और विटामिन की त्वचा को नमी बनाए रखने में मदद करता है। जिससे त्वचा की ड्राईनेस कम होती है। एक अध्ययन के अनुसार, अंडे में विटामिन सी को छोड़कर लगभग सभी विटामिन मौजूद होते हैं, जो आपकी त्वचा को हेल्दी रखता है। साथ ही अंडा चेहरे पर दिखने वाले अनचाहे बालों को हटाने के लिए फायदेमंद माना जाता है।

ये भी पढ़ें-: 40 की उम्र में भी दिखेंगी 25 की! Karwa Chauth से पहले इस स्किन केयर रुटीन को करें फॉलो

झुर्रियों को करता है कम

अंडा विटामिन ए, डी और ई जैसे विटामिन काफी मात्रा में पाया जाता है, जो आपकी त्वचा की चमक बनाए रखता है। साथ ही अंडे का सफेद हिस्सा त्वचा को टाइट और टोन करने में मदद करता है। एक अध्ययन में पाया गया कि अंडे में  विटामिन-ई, कोलेजन क्रॉस-लिंकिंग और लिपिड पेरोक्सीडेशन पाए जाते हैं, जो त्वचा की झुर्रियों को कम करने में मदद करता है।

स्किन ऑयल को करता है कंट्रोल

अंडे का सफेद वाला भाग ऑयली स्किन के लिए काफी हेल्दी होता है। अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो यह आपकी स्किन ऑयल को कंट्रोल करेगा। साथ ही बेदाग त्वचा को और साफ रखने में मदद करेगा। अंडे में एल्बुमिन नामक प्रोटीन पाया जाता है, जो यह त्वचा की सतह पर बड़े पोर्स को छोटा करके स्किन को ग्लोइंग बनाता है।

स्किन के लिए अंडे का इस्तेमाल कैसे करें

अंडे का इस्तेमाल करने से पहले उसके सफेद भाग को अच्छे से मिला लें और इसे तब तक मिलाए जब तक वह फूल न जाए। इसके बाद चेहरे पर एक परत लगाएं। ये मास्क त्वचा को टाइट बनाने में मदद करता है। साथ ही पोर्स के आकार कम करता है। इसे लगाने के 15 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धोएं, जिससे त्वचा तरोताजा हो जाएगी।

ये भी पढ़ें-  Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर भद्रा का साया कब? जानें सही मुहूर्त

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें