हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए नामांकन भर सकते हैं दिग्विजय सिंह

विज्ञापन
Digvijay Singh Can file nomination for Congress President

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो आज रात वह दिल्ली पहुंच रहें हैं। यहां वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। जिसके बाद वह आगे कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

अभी पढ़ें – जो व्यक्ति अपने विधायकों को नहीं संभाल सकता, वह कांग्रेस को कैसे संभालेगा? : टीएस सिंहदेव

राजस्थान में सियासी उठापटक के बाद वहां के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अभी तक कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन नहीं भरा है। वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने मंगलवार को नामांकन भरने से इन्कार किया है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर 30 सितंबर को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

इससे पहले थरूर ने कहा, “वह विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों से संपर्क करेंगे क्योंकि उन्होंने नामांकन पत्र के 5 सेट लिए हैं, जिसके लिए उन्हें अपनी उम्मीदवारी के लिए प्रस्तावक के रूप में 50 प्रतिनिधियों की आवश्यकता होगी।”

अभी पढ़ें – Rajasthan Political Crisis: अशोक गहलोत ने अपने आवास पर की विधायकों के साथ अनौपचारिक बैठक, यह थे मौजूद

विज्ञापन

बता दें कि साल 1998 में सोनिया गांधी द्वारा जितेंद्र प्रसाद को हराने के बाद 25 वर्षों में यह पहली बार होगा कि कांग्रेस एक गांधी परिवार से बाहर के व्यक्ति को प्रमुख के तौर पर देखेगी। पिछली बार पार्टी में एक गैर-गांधी अध्यक्ष तब बना था, जब 1996 में सीताराम केसरी ने शरद पवार और राजेश पायलट को हराया था।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola