दीपक दुबे की रिपोर्ट
Delhi Police Crime Branch Reached CM Kejriwal Residence : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ईडी के बाद अब दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम पीछे पड़ गई है। यह मामला दिल्ली शराब घोटाला से जुड़ा नहीं है, बल्कि आप विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त की कोशिश करने संबंधी दिल्ली सीएम केजरीवाल और आतिशी के दावे से जुड़ा मसला है।
एक तरफ ईडी ने शराब नीति घोटाले मामले में पांचवां समन भेजा है तो दूसरी तरफ दिल्ली क्राइम ब्रांच के अधिकारी सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे। टीम नोटिस देकर उनसे पूछताछ करना चाहती है। सीएम केजरीवाल से दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम उस मामले में सबूत मांगने आई है, जिसमें उन्होंने भाजपा पर आप विधायकों को तोड़ने और खरीदने की कोशिश का आरोप लगाया था।
यह भी पढे़ं : दिल्ली CM का दावा- AAP के 7 विधायकों को ऑफर हो चुकी डील
AAP विधायकों की खरीद-फरोख्त का लगाया था आरोप
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले सीएम अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि आप विधायकों को तोड़ने के लिए 25-25 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया। इस पर भाजपा नेताओं ने 30 जनवरी को दिल्ली पुलिस कमिश्नर को दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
बीजेपी नेताओं की शिकायत पर जांच कर रही क्राइम ब्रांच की टीम
बीजेपी नेताओं की शिकायत पर एसीपी के नेतृत्व में दिल्ली क्राइम ब्रांच की एक टीम इंक्वायरी नोटिस लेकर अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची है। एफआईआर दर्ज करने से पहले इंक्वायरी नोटिस दी जाती है। इससे एक दिन पहले क्राइम ब्रांच के अधिकारी शुक्रवार को आतिशी के घर पहुंचे थे, लेकिन वह चंडीगढ़ गई थीं। टीम शनिवार को फिर उनके घर जाएगी।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
5 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
6 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
7 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
8 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines