'गिरफ्तार हो सकते हैं Arvind Kejriwal'; दिल्ली CM का दावा- AAP के 7 विधायकों को ऑफर हो चुकी डील

Arvind Kejriwal Minister Atishi Press Conference: अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मंत्री आतिशी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

Arvind Kejriwal Arrested

दिल्ली की सरकार कैसे चलेगी, इसे लेकर आप ने पूरा प्लान बताया है।

Arvind Kejriwal Delhi CM Minister Atishi Press Conference (दीपक दुबे, दिल्ली): अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार हो सकते हैं। आम आदमी पार्टी के 7 विधायकों को एक डील ऑफर की गई है। यह दावा दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।

विज्ञापन

वहीं CM अरविंद केजरीवाल द्वारा एक ट्वीट करके भी भाजपा की साजिश का पर्दाफाश किया गया है। आम आदमी पार्टी के विधायकों को भाजपा की तरफ से 25-25 करोड़ ऑफर किए जाने के आरोप केजरीवाल ने लगाए हैं।

विज्ञापन

दिल्ली में भाजपा ने शुरू किया ऑपरेशन लोटस

आम आदमी पार्टी की नेता और कैबिनेट मिनिस्टर आतिशी मार्लेना ने भारतीय जनता पार्टी पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर आरोप लगाए। आतिशी ने दावा कि दिल्ली में भाजपा ने एक बार फिर ऑपरेशन लोट्स शुरू किया है, जिसके तहत आप के विधायकों को दिल्ली भाजपा के बड़े नेता के द्वारा धमकी दी जा रही है।

विज्ञापन

फोन करके कहा जा रहा है कि भाजपा में शामिल हो जाओ। अरविंद केजरीवाल शराब नीति घोटाला मामले में जल्द ही जेल में जाने वाले हैं। आप के 21 विधायक भाजपा में शामिल हो जाएंगे। 7 और विधायकों को फोन के जरिए डराया धमकाया गया और एक-एक विधायक को 25-25 करोड़ रुपये का ऑफर भी दिया गया है।

विज्ञापन

दिल्ली सरकार गिराने की साजिश रची रही भाजपा

आतिशी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा जनता की चुनी हुई सरकार को गिराने का काम करती है। जैसे महाराष्ट्र, गोवा, अरूणांचल प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश आदि में कर चुकी है। अब दिल्ली में भाजपा वह करना चाहती है। इसके लिए ऑपरेशन लोट्स चला रही है।

भाजपा ने आप के जिन 7 विधायकों को संपर्क किया गया, उनमें से एक विधायक से भाजपा नेता की बातचीत की ऑडियो क्लिप भी है, जिसे सही समय पर जारी किया जाएगा। इन विधायकों को धमकी देकर कहा गया है कि आपके 21 विधायक हमारे संपर्क में हैं।

विज्ञापन

आप विधायक न डरेंगे और न ही लालच में आएंगे

आतिशी ने कहा कि भाजपा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बेवजह कथित शराब घोटाले में फंसा कर आप सरकार को गिराना चाहती है। भाजपा के नेता अक्सर प्रेस कॉन्फ्रेस करके कहते हैं कि केजरीवाल गिरफ्तार होने वाला है। झूठे आरोप लगा कर दिल्ली की लोकप्रिय सरकार को बदनाम करना चाहते हैं।

विज्ञापन

आतिशी ने 2 टूक शब्दो में कहा कि आम आदमी पार्टी और इसके विधायक न डरने वाले हैं और न ही लालच में आने वाले हैं। दिल्ली की जनता मुंह तोड़ जवाब देगी, अगर अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया तो। भाजपा को लगता है कि जब तक अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री रहेंगे, तब तक विधायकों को नहीं तोड़ पाएंगे। इसलिए ऑपरेशन लोट्स चलाकर साजिशें रच रही है।

गौरतलब है कि दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्य सभा सांसद संजय सिंह जेल में हैं। ED ने 4 बार अरविंद केजरीवाल को शराब नीति मामले में समन भेजा, लेकिन अब तक केजरीवाल ED के सामने पेश नहीं हुए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ