नई दिल्ली: दिल्ली-NCR की हवा जहरीली हो गई है। दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण बढ़ गया है। दिल्ली के कई इलाकों में हवा में प्रदूषण का लेवल बढ़ता जा रहा है। गुरुवार की सुबह-सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई जगह जहरीले स्मॉग की चादर में लिपटे दिखे। दूर के मकान साफ नहीं दिख रहे थे। आने वाले दिनों ये और बढ़ेगा। लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के चरण II के उपायों को लागू किया।
अभी पढ़ें – बेंगलुरु में आफत की बारिश, बेसमेंट बनी नदी, पानी में बही गाड़ियां, येलो अलर्ट जारी
डीजल जनरेटर सेट, कोयले और जलाऊ लकड़ी के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। होटल, रेस्तरां और भोजनालयों में तंदूर नहीं बनेंगे। ट्रैफिक जाम वाली सड़कों पर ट्रैफिक कर्मियों को लगाया जाएगा। निजी गाड़ियों के इस्तेमाल को कम करने के लिए पार्किंग फीस बढ़ेगी।
आने वाले 20 और 21 अक्टूबर को वायु प्रदूषण खराब स्थिति में रहेगा और 22 अक्टूबर को यह बेहद खराब स्तर पर पहुंच सकता है। इसके बाद अगले छह दिनों तक यह बेहद खराब स्थिति में ही रहेगा। 20 अक्टूबर को हवाएं 5 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। 22 अक्टूबर को उत्तर और उत्तर पूर्वी दिशाओं से हवाएं आएंगी। फरीदाबाद का एक्यूआई 304, गाजियाबाद का 276, ग्रेटर नोएडा का 237, गुरुग्राम का 186 और नोएडा में 269 रहा।
अभी पढ़ें – जरा संभल कर…घर आ सकती है X ‘बीबी’, पूरी दुनिया में फैली दहशत
दिल्ली में पाटाखा फोड़ने पर पाबंदी लगा दी गई है। निर्माण, भंडारण, बिक्री पर रोक है। पटाखे चलाने पर छह महीने तक की जेल और 200 रुपये का जुर्माना हो सकता है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि राजधानी में पटाखों के प्रोडक्शन और बिक्री पर विस्फोटक अधिनियम की धारा 9बी के तहत 5,000 रुपये तक का जुर्माना और तीन वर्ष की जेल की सजा होगी।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Irani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
16 mins agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
59 mins agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
2 hrs agoChanakya Niti: खुशहाल जीवन को मुश्किलों से भर सकते हैं 4 तरह के लोग, आचार्य चाणक्य के श्लोक से जानें
5 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
5 hrs agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
6 hrs agoSwapna Shastra: कैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? जानिए उनके हंसने-रोने और खाना मांगने का मतलब
15 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
16 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoIND vs WI: टीम इंडिया को इन 4 गेंदबाजों ने किया बहुत निराश, वनडे टीम से कट सकता है पत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines