नई दिल्ली: दिल्ली में आज एमसीडी चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। राज्य चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। दिल्ली चुनाव आयुक्त विजय देव ने कहा कि 4 दिसंबर को वोटिंग होगी और 7 दिसंबर को मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में 7 नवंबर से नामांकन शुरू हो जाएंगे। 14 नवंबर नामांकन की आखिरी तारीख होगी।
दिल्ली चुनाव आयुक्त विजय देव ने कहा कि दल्ली में 70 सीटें हैं। 68 विधानसभा सीटों पर 250 वार्ड हैं। यहां इलेक्शन करवाए जाएंगे। पिछली बार की ईवीएम का यूज किया जाएगा।
अभी पढ़ें – दिल्ली की हवा में ऑक्सीजन कम…घुट रहा दम, क्या लगेगा एयर पॉल्यूशन का लॉकडाउन?
उन्होंने कहा कि पिछली बार की तरह ईवीएम का यूज किया जाएगा। 50 हजार से ज्यादा ईवीएम रखी गई हैं। सबसे पहले मॉक पोल होगा। नोटा का इस्तेमाल होगा। वोटर की सुविधा के लिए फोटोग्राफ युक्त आईडी कार्ड दिखाना होगा। चुनाव में एक लाख से ज्यादा कर्मचारियों की तैनाती होगी। इनमें पुलिस भी शामिल होगी। आज से आचार संहिता लागू हो जाएगी। अवैध होर्डिंग्स व पोस्टरों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होगी। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर की परमीशन नहीं होगी।
दिल्ली चुनाव आयुक्त ने कहा कि कुल 250 में से 42 सीटें एससी के लिए आरक्षित हैं। इनमें से 21 सीटों को एससी समुदाय की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। अन्य में से 104 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। महिलाओं के लिए कुल 50 फीसदी सीटें आरक्षित की गई हैं। एमसीडी चुनाव में 1.46 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
अभी पढ़ें – वंदे भारत ट्रेन से न टकराए जानवर, RPF ने गांव के सरपंचों को भेजा नोटिस
बता दें कि 18 अक्टूबर को केंद्र सरकार की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया था। नोटिफिकेशन में कहा गया था कि संशोधित मतदाता सूची की अंतिम तिथि 1 जनवरी, 2022 है और इसे एमसीडी चुनावों के लिए मतदाता सूची के रूप में माना जाएगा। इसका मतलब है कि जो लोग 1 जनवरी, 2022 तक मतदाता बने, वे ही आगामी एमसीडी चुनाव में अपना वोट डाल सकेंगे। फिलहाल, राष्ट्रीय राजधानी में 250 नगरपालिका वार्ड हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
करवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
29 secs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
54 secs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
54 mins agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
2 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
11 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
12 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
13 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
14 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines