Delhi Mayor Election: एमसीडी में मेयर चुनाव की वोटिंग से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आम आदमी पार्टी (आप) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आरोप लगाया कि क्रॉस वोटिंग के लिए उन्हें पद और पैसे का लालच दिया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा ने उन सभी 9 पार्षदों को पेश किया जिन्हें खरीदने की कोशिश की गई।
आप का पलटवार- उल्टा चोर कोतवाल को डांटे
बीजेपी के आरोपों पर आप पार्टी ने पलटवार करते हुए कहा कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे जैसी बात है। ऑपरेशन लोटस चलाकर सरकार गिराने वाली पार्टी झूठे आरोप लगा रही है। दिल्ली बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि आप पार्टी ने हमारे 9 पार्षदों को खरीदने की कोशिश की।
उन्होंने कहा कि टीवी पर क्रांति लाने का दावा करने वाले नेताओं की असलियत ये पार्षद बता रहे हैं। आप पार्टी को अपने नेताओं पर भरोसा नहीं है। उनका लक्ष्य सिर्फ सत्ता हासिल करना और दिल्ली को बर्बाद करना है।
और पढ़िए – सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज, CJI DY चंद्रचूड़ ने दिलाई पद की शपथ
दुर्गेश पाठक ने विधायकों से किया संपर्क
प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक वोट के लिए करोड़ों का ऑफर दिया गया। जो पार्टी ईमानदारी की बात करती थी वो आज हमारे पार्षदों को खरीदने की कोशिश कर रही है। किसी से दुर्गेश पाठक ने तो किसी ने पार्षदों और विधायकों से संपर्क किया।
और पढ़िए – अडानी मामले की JPC जांच पर अड़ा विपक्ष, गांधी प्रतिमा के पास कांग्रेस समेत कई दलों का विरोध प्रदर्शन
इन पार्षदों को खरीदने की हुई कोशिश
पहाड़गंज के वार्ड 82 से पार्षद मनीष चड्ढा ने कहा कि कुछ दिन पहले ‘आप’के पटेल नगर के पार्षद का फोन आया और दुर्गेश पाठक से बात कराई। उन्होंने कहा कि हाउस में वोट डालने के लिए जोन चेयरमैन बनाने का लालच दिया। वार्ड 51 से पार्षद धर्मवीर ने कहा कि सचिन नाम के एक शख्स ने दुर्गेश पाठक से बात कराई और क्रॉस वोटिंग के लिए जोन चेयरमैन का ऑफर दिया गया।
वार्ड 163 से पार्षद चंदन कुमार चौधरी ने कहा कि 22 तारीख को साढ़े 8 बजे सुबह पश्चिमी दिल्ली लोकसभा के प्रभारी शैलेंद्र पांडेय ने वॉट्सऐप कॉल किया और 2 करोड़ का ऑफर दिया। अस्वीकार करने पर 4 करोड़ का ऑफर दिया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
46 mins agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
2 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
3 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
4 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
12 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
13 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
15 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
16 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines