दिल्ली शराब नीति मामलाः आज ईडी के सामने पेश हाेंगी के. कविता, जांच एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की कैविएट
Edited By Rakesh Choudhary

के. कविता (फाइल फोटो)
Edited By Rakesh Choudhary

के. कविता (फाइल फोटो)
Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता से पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी ने कविता को समन जारी किया था। जिसके खिलाफ वह सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी। मामले में अब ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दायर किया है।
के. कविता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करते हुए कहा कि नियमानुसार ईडी एक महिला को दफ्तर में बुलाकर पूछताछ करने के लिए समन नहीं भेज सकती है। उनसे उनके आवास पर ही पूछताछ की जानी चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट ने बीती 15 मार्च को ईडी के समन को चुनौती देने के मामले में 24 मार्च को सुनवाई करने की मंजूरी दी थी। ईडी ने कविता को 16 मार्च को उपस्थित होने को कहा था। लेकिन कविता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लंबित होने की वजह से पेश नहीं होने हवाला दिया था। इसके बाद ईडी ने 20 मार्च को नए सिरे से समन जारी किया था।
Delhi | Security deployed outside the residence of Telangana CM and BRS chief K Chandrashekar Rao
CM's daughter and party MLC K Kavitha is scheduled to appear before ED today in connection with the Delhi liquor policy case. pic.twitter.com/3osZ3EQ9GM
— ANI (@ANI) March 20, 2023
कैविएट एक कानूनी दस्तावेज है जिसके जरिए न्यायालय को कोई विशेष कार्रवाई करने से रोकने का आग्रह अथवा विपक्षी पार्टी को कोई राहत देने के पहले कैविएट दाखिल करने को अपना पक्ष रखे जाने का मौका दिया जा सके।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: