Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली शराब नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की रिमांड अवधि 14 दिन के लिए बढ़ा दी। अब सिसोदिया को 3 अप्रैल तक सीबीआई की कस्टडी में रहना होगा। वहीं उनकी जमानत पर सुनवाई मंगलवार को होगी।
बता दें कि इस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को सिसोदिया की रिमांड 22 मार्च तक के लिए ईडी को दे दी थी। ईडी ने कोर्ट में कहा कि सीबीआई ने जब इस मामले की शिकायत की तो सिसोदिया ने अपना फोन बदल दिया था, लेकिन एजेंसी ने उसके मोबाइल डेटा को फिर से निकाल दिया।
और पढ़िए – Today Headlines, 21 March 2023: बीआरएस नेता कविता से ED आज भी करेगी पूछताछ, उदयपुर में G20 की बैठक
आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करना चाहती है एजेंसी
मीडिया के रपटों की मानें तो ईडी ने कहा था कि मामले से जुड़े दो लोगों को 18 और 19 मार्च को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था। उन्हें सिसोदिया के सामने बैठाकर ई-मेल और मोबाइल से मिले डेटा के बारे में पूछताछ करनी है। इस पर कोर्ट ने कहा कि इसके लिए उन्हें कस्टडी में लेने की जरूरत नहीं है। ये तो आप जेल में ही कर सकते हैं।
सिसोदिया बोले- कस्टडी में नहीं होती पूछताछ
कोर्ट में सिसोदिया के वकील ने दलीलें देते हुए कहा कि ईडी ने पूर्व डिप्टी सीएम के खिलाफ किसी क्राइम का जिक्र नहीं किया है। जब सीबीआई इस मामले में पूछताछ कर चुकी है तो ईडी को पूछताछ करने की क्या जरूरत है? सिसोदिया ने कोर्ट को बताया कि एजेंसी ने पिछले 7 दिनों की कस्टडी में उनसे रोजाना एक घंटे तक ही पूछताछ की है। सिर्फ गुरूवार को ही उनसे कुछ घंटों की पूछताछ हुई थी।
17 मार्च को मिली थी 5 दिन की रिमांड
इससे पहले 17 मार्च जेल में बंद पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की रिमांड 5 दिन और बढ़ा दी। शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सिसोदिया को पेश किया। ईडी ने कहा कि जिस दिन एलजी ने शराब घोटाले की शिकायत सीबीआई को भेजी थी, उसी दिन सिसोदिया ने अपना 8 महीने पुराना मोबाइल बदल दिया। यह दर्शाता है कि सिसोदिया ने अपना अपराध छिपाने के लिए ऐसा किया है। ईडी ने मोबाइल डेटा दोबारा हासिल कर लेने की बात कोर्ट में कही है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
7 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
8 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
8 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
9 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
10 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
11 hrs agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
11 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
12 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
13 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines