Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली शराब नीति मामले में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से सीबीआई पूछताछ कर रही है। उधरए आम आदमी पार्टी के दिल्ली चीफ गोपाल राय और आप सांसद संजय सिंह समेत पार्टी के 50 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।
गिरफ्तार किए गए आप नेताओं का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस आप नेताओं को बस में बैठाकर पुलिस थाने ले जा रही है। जब कुछ कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में लेने के बाद पुलिस बस से उन्हें लेकर बेरी पुलिस स्टेशन पहुंची तब आप समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित नारे भी लगाए।
और पढ़िए – जवानों पर बांग्लादेशियों का हमला; हथियार छीने, 2 जवान घायल
वहीं विवादित नारेबाजी के संबंध में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने आज ‘मर जा मोदी’ का इस्तेमाल किया। वे क्या दिखाने की कोशिश कर रहे हैं? क्या यह अपना भ्रष्टाचार छिपाने के लिए है? पहले कांग्रेस भी हमारे पीएम के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करती थी, यह वाकई दुर्भाग्यपूर्ण है।
और पढ़िए – पुलवामा में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित को मारी गोली, इलाज के दौरान तोड़ा दम
कानून और व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली में धारा 144 लागू की है। बता दें कि मनीष सिसोदिया सीबीआई दफ्तर जाने के लिए घर से निकलकर राजघाट पहुंचे। यहां उनके साथ आप सांसद संजय सिंह भी मौजूद रहे। सिसोदिया से पूछताछ के बाद आप नेताओं का दावा है कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। खुद सिसोदिया ने कहा कि मुझे परवाह नहीं है कि मुझे कुछ महीनों के लिए जेल में रहना होगा।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
घर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
3 mins agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
54 mins agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
1 hr agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
2 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
10 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
11 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
12 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
13 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
15 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines