Target Killing: पुलवामा में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित को मारी गोली, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Jammu Kashmir, National Investigation Agency, NIA, Jaish-e-Mohammad, Kupwara News

प्रतीकात्मक इमेज।

आसिफ सुहाफ, श्रीनगर: घाटी में एक बार फिर आतंकियों ने कश्मीरी पंडित को निशाना बनाया है। घटना दक्षिण कश्मीर के पुलवामा की है। जानकारी के मुताबिक, यहां जम्मू-कश्मीर बैंक अचन के पास आतंकियों ने एक कश्मीरी पंडित को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल कश्मीरी पंडित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कश्मीरी पंडित की पहचान 40 साल के संजय पंडित के रूप में हुई है। संजय पंडित अचन, पुलवामा के रहने वाले हैं। संजय बैंक में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत हैं। गोली मारे जाने की घटना के बाद संजय को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन

इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

उधर, जानकारी के बाद सुरक्षाबल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इलाके में सुरक्षाबलों की ओर से सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि तलाशी अभियान जारी है लेकिन अभी तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिला है। इस बीच एक अल्पज्ञात आतंकवादी संगठन ‘यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट’ ने सोशल मीडिया साइट्स पर हमले की जिम्मेदारी ली है जो वायरल है।

विज्ञापन

डीआईजी साउथ कश्मीर रईस मोहम्मद भट्ट ने कहा कि घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है। अल्पसंख्यक समुदाय के एक सदस्य पर आतंकवादियों ने उस समय गोली चलाई जब वह अपनी पत्नी के साथ बाजार जा रहा था। हम आतंकवादी की तलाश कर रहे हैं और हम उन्हें जल्द से जल्द खत्म कर देंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ