Delhi Liquor Policy Case: आम आदमी पार्टी के नेता और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद रविवार को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई की मानें तो सिसोदिया यह गिरफ्तारी सबूताें को नष्ट करने के कारण हुई है। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने बताया कि दोपहर में सिसोदिया को सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा।
सिसोदिया के जवाबों से असंतुष्ट नजर आई सीबीआई
सीबीआई ने 8 घंटे की मैराथन पूछताछ में दिल्ली की नई आबकारी नीति के संबंध में उनसे कई सवाल किए। उनके करीबी दिनेश अरोड़ा और अन्य आरोपियों के बीच उनके संबंधों के बारे में उनसे कई सवाल किए गए। इसके अलावा फोन के संदेशों के आदान-प्रदान के विवरण सहित अन्य मुद्दों पर डिप्टी सीएम से लंबी पूछताछ हुई। अधिकारियों ने बताया कि सिसोदिया ने इसमें से कई सवालोें के जवाब नहीं दिए। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
और पढ़िए – IFA का ‘ऑपरेशन बंदर’ मिशन, 21 मिनट में मार गिराए थे 200 आतंकी
सीबीआई का दावा- नीति से शराब डीलरों को हुआ फायदा
सिसोदिया पर आरोप था कि उनकी नई शराब नीति से डीलरों को बड़ा फायदा हुआ। सीबीआई के अनुसार यह भी आरोप है कि आबकारी नीति में बदलाव, लाइसेंसधारकों को अनुचित लाभ देना, लाइसेंस शुल्क में छूट अनुमोदन के बिना एल-1 लाइसेंस का विस्तार समेत कई अनियमितताएं की गईं।
और पढ़िए – पुलवामा में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित को मारी गोली, इलाज के दौरान तोड़ा दम
चार्जशीट में मनीष सिसोदिया का नाम नहीं
बता दें कि मामले में दायर चार्जशीट में सिसोदिया को आरोपी नहीं बनाया गया है। गिरफ्तार व्यवसायी विजय नायर और अभिषेक चार्जशीट में नामजद सात आरोपियों में शामिल हैं। इस मामले में पिछले साल अगस्त में सीबीआई ने सिसोदिया के बैंक लॉकर की तलाशी ली थी। डिप्टी सीएम ने दावा किया कि जांचकर्ताओं को उनके लॉकर में कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
घर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
4 mins agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
54 mins agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
1 hr agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
2 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
10 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
11 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
12 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
13 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
15 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines