---विज्ञापन---

Cyrus Mistry: सायरस मिस्त्री के निधन से शोक की लहर, पीएम मोदी ने जताया दुख, सुप्रिया सुले ने कहा-मेरा भाई चला गया

नई दिल्ली: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन और बिजनेसमैन साइरस मिस्त्री नहीं रहे। रविवार को कार दुर्घटना में उनका निधन हो गया है। महाराष्ट्र के पालघर में हुए इस हादसे के बाद 54 साल के सायरस को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कार […]

---खबर नीचे जारी है---

नई दिल्ली: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन और बिजनेसमैन साइरस मिस्त्री नहीं रहे। रविवार को कार दुर्घटना में उनका निधन हो गया है। महाराष्ट्र के पालघर में हुए इस हादसे के बाद 54 साल के सायरस को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कार में मिस्त्री समेत चार लोग सवार थे। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से पूरा देश स्तब्ध है। उद्योगपति और राजनेताओं ने सोशल मीडिया पर उनकी मौत पर गहरा शोक जताया है। पीएम मोदी ने उनके निधन पर दुख जताया है।

पीएम ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, सायरस मिस्त्री का असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला है। वह एक होनहार व्यवसायी थे, जो भारत की इकोनॉमिक पावर में विश्वास करते थे। उनका निधन वाणिज्य और उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उसके परिवार और मित्रों के लिए संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।

अभी पढ़ें – Sonali Phogat: गोवा पुलिस जांच के लिए सोनाली के गुरुग्राम स्थित फ्लैट पहुंची

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

एकनाथ शिंदे ने इस हादसे पर दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने इस हादसे पर दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुख जताते हुए कहा कि टाटा संस के पूर्व प्रमुख सायरस मिस्त्री के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। वह न केवल एक सफल उद्यमी थे, बल्कि उद्योग में एक युवा, उज्ज्वल और दूरदर्शी व्यक्तित्व के रूप में भी देखे जाते थे। यह एक बहुत बड़ी क्षति है। मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।

---खबर नीचे जारी है---

नितिन गडकरी ने ट्वीट कर जताया दुख
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट किया, महाराष्ट्र के पालघर के पास एक सड़क दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्रीजी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। शांति।

---खबर नीचे जारी है---

मेरे भाई साइरस मिस्त्री का निधन हो गया

एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने ट्वीट करते हुए कहा- एक दुखद खबर… मेरे भाई साइरस मिस्त्री का निधन हो गया। विश्वास नहीं कर सकती। ईश्वर साइरस की आत्मा शांति प्रदान करें।

---खबर नीचे जारी है---

अभी पढ़ें – इन इलाकों में आज बदलेगा मौसम का मूड, होगी झमाझम बारिश, जानें IMD का अलर्ट

---खबर नीचे जारी है---

साइरस मिस्त्री के आकस्मिक निधन से गहरा दुख और सदमा पहुंचा: पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्विट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा- सायरस मिस्त्री के आकस्मिक निधन से गहरा दुख और सदमा पहुंचा। भारतीय उद्योग ने अपना एक चमकता सितारा खो दिया है, जिसका भारत की आर्थिक प्रगति में में योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

---खबर नीचे जारी है---

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Sep 04, 2022 05:57 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola