अहमदाबाद: गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार गांधीनगर से वंदे भारत एक्सप्रेस के नए और उन्नत संस्करण को हरी झंडी दिखाी है। यह ट्रेन गुजरात और महाराष्ट्र राज्यों की राजधानियों को जोड़ते हुए गांधीनगर और मुंबई के बीच चलेगी। यह देश की तीसरी वंदे भारत ट्रेन है। इससे पहले नई दिल्ली-वाराणसी और नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच यह ट्रेन चलाई जा रही हैं। ICF ने अगस्त 2023 तक 75 वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण का लक्ष्य रखा है।
इस ट्रेन की विशेषताओं के बारे में बात करते हुए, पश्चिम रेलवे ज़ोन के सीपीआरओ, सुमित ठाकुर ने कहा, “वंदे भारत एक्सप्रेस कई बेहतर सुविधाएं प्रदान करती है जो यात्रियों को शानदार यात्रा के अनुभव और उन्नत अत्याधुनिक सुरक्षा सुविधाएं प्रदान करेगी, जिनमें एक स्वदेशी रूप से विकसित ट्रेन टक्कर बचाव प्रणाली भी मौजूद है।”
ठाकुर ने कहा कि ट्रेन में 160 किमी प्रति घंटे की परिचालन गति के लिए पूरी तरह से संस्पेंशन ट्रैक्शन मोटर्स के साथ बोगियां उपलब्ध कराई गई हैं, साथ ही यात्रियों के लिए एक सुगम और सुरक्षित यात्रा और बेहतर सवारी सुविधा सुनिश्चित करने के लिए उन्नत अत्याधुनिक सस्पेंशन प्रणाली है।
ठाकुर ने आगे कहा कि सभी सेक्शन्स में बैठने की सीटें हैं जबकि एग्जीक्यूटिव कोच में 180 डिग्री घूमने वाली सीटों की अतिरिक्त सुविधा है।
उन्होंने कहा, “प्रत्येक कोच में 32 इंच की स्क्रीन लगी है जो यात्री सूचना और सूचना प्रदान करती है। दिव्यांगों के अनुकूल शौचालय और सीट के हैंडल को ब्रेल अक्षरों में भी उपलब्ध कराया गया है।”
अभी पढ़ें – भारत की तीसरी वंदे भारत ट्रेन को कल पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
वंदे भारत एक्सप्रेस की अन्य विशेषताओं के बारे में बात करते हुए ट्रेन के लोको पायलट केके ठाकुर ने कहा, “इस ट्रेन में कोच के बाहर चार प्लेटफॉर्म साइड कैमरे दिए गए हैं, जिसमें रियरव्यू कैमरे भी शामिल हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 hr agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
2 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
10 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
11 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
13 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
13 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
13 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
14 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
14 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines