Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज थोड़ी राहत की खबर है। देश में आज भी कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 7 हजार से कम नए केस आए हैं।
बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 6,809 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 26 लोगों की मौत हुई। इससे पहले शनिवार को देश में कोरोना संक्रमण के 7,219 नए मामले दर्ज किए गए थे। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 410 की कमी दर्ज की गई है।
अभी पढ़ें – आयरलैंड में हुआ था जन्म, जानें कौन थे खरबपति सायरस मिस्त्री
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 6,809 नए केस सामने आए हैं जबकि 26 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 8,414 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 55 हजार 114 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 1631 की गिरावट दर्ज की गई है।
अभी पढ़ें – सांसद निशिकांत दुबे बोले- हेमंत सोरेन अलीबाबा हैं और उनके समर्थक 40 चोर
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 44 लाख 56 हजार 535 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 38 लाख 73 हजार 430 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 27 हजार 991 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 213 करोड़ 20 लाख 43 हजार 50 हो गया पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 18 लाख 35 हजार 814 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
खतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
4 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
5 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
6 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
6 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
9 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
9 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
10 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
10 hrs agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines