---विज्ञापन---

देश angle-right

Cyrus Mistry: आयरलैंड में हुआ था जन्म, जानें कौन थे खरबपति सायरस मिस्त्री

नई दिल्ली: सायरस मिस्त्री भारतीय मूल के चर्चित खरबपति पलोनजी शापूरजी मिस्‍त्री के सबसे छोटे बेटे थे। पलोनजी मिस्‍त्री ने आयरिश महिला से शादी की और बाद में आयरलैंड के नागरिक हो गए थे। इसके बाद पलोनजी शापूरजी के बेटे सायरस मिस्‍त्री का जन्‍म आयरलैंड में हुआ था। आयरलैंड में पैदा होने के बाद साइरस […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: सायरस मिस्त्री भारतीय मूल के चर्चित खरबपति पलोनजी शापूरजी मिस्‍त्री के सबसे छोटे बेटे थे। पलोनजी मिस्‍त्री ने आयरिश महिला से शादी की और बाद में आयरलैंड के नागरिक हो गए थे। इसके बाद पलोनजी शापूरजी के बेटे सायरस मिस्‍त्री का जन्‍म आयरलैंड में हुआ था। आयरलैंड में पैदा होने के बाद साइरस मिस्त्री ने लंदन बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की थी।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Jharkhand: एक दिन का विशेष सत्र कल, रांची पहुंचे विधायक

सबसे बड़े बंदरगाह का निर्माण करवाया

---विज्ञापन---

सायरस ने परिवार के पलोनजी ग्रुप में 1991 में काम करना शुरू किया था। उन्हें 1994 में शापूरजी पलोनजी ग्रुप का निदेशक नियुक्त किया गया था। सायरस मिस्‍त्री के नेतृत्व में उनकी कंपनी ने भारत में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए। इनमें सबसे ऊंचे रिहायसी टॉवर का निर्माण, सबसे लंबे रेल पुल का निर्माण और सबसे बड़े बंदरगाह का निर्माण शामिल हैं। वहीं टाटा संस के बोर्ड में सायरस मिस्‍त्री ने 2006 में एंट्री की थी।

विदेश तक फैला कंस्ट्रक्शन साम्राज्‍य 

---विज्ञापन---

भारतीय मूल के सबसे सफल और ताकतवर कारोबारियों में से एक 90 साल के पलोनजी मिस्‍त्री के नियंत्रण में एक ऐसा कंस्ट्रक्शन साम्राज्‍य है जो भारत, पश्चिम एशिया और अफ्रीका तक फैला हुआ है। अपने बेटों के साथ मिलकर उनकी टाटा संस में हिस्सेदारी ली थी। पलोनजी मिस्‍त्री ग्रुप का कारोबार कपड़े से लेकर रियल एस्टेट, हॉस्पिटेलिटी और बिजनेस ऑटोमेशन तक फैला हुआ है। एसपीजी समूह में शापूरजी पालोनजी इंजीनियरिंग ऐंड कंस्ट्रक्शन, एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर, फोर्ब्स टेक्सटाइल्स, गोकक टेक्सटाइल्स, यूरेका फोर्ब्स, फोर्ब्स एंड कंपनी, एसपी कंस्ट्रक्शन मटीरियल ग्रुप, एसपी रियल एस्टेट और नेक्स्ट जेन जैसी कई कंपनियां शामिल हैं।

अभी पढ़ें जदयू कार्यकारिणी बैठक में नीतीश बोले- 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा 50 सीटों पर सिमट जाएगी

---विज्ञापन---

परिवार में दो बहनें

फोर्ब्‍स की एक रिपोर्ट के मुताबिक रियल टाइम नेटवर्थ के मुताबिक वर्तमान में पलोनजी मिस्‍त्री की 15.7 बिलियन डॉलर से अधिक संपत्ति है। सायरस ने साल 2012 के दिसंबर महीने में उन्‍होंने टाटा संस के चेयरमैन के तौर पर कमान संभाली थी। टाटा ग्रुप ने 18 महीने की खोज के बाद इस पद के लिए सायरस मिस्‍त्री का चयन किया था। परिवार में सायरस मिस्‍त्री की बहन लैला और अल्‍लू भी हैं। पलोनजी शापूरजी की बेटी अल्‍लू की शादी नोएल टाटा से हुई है जो रतन टाटा के सौतेले भाई हैं।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 04, 2022 04:44 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola