नई दिल्ली: देश मे त्योहारों का मौसम चल रहा है। दिवाली आने वाली है, बाजार में भारी भीड़ देखी जा रही है। इस बीच कोरोना फिर से दस्तक दे दिया है। कोरोना के नए वेरिएंट के सब-वेरिएंट के केस मिले हैं। पुणे में ओमिक्रोन (Omicron) के सब-वेरिएंट यानी BQ.1 का पहला केस मिला है। इस वैरिएंट को खतरनाक बताया जा रहा है। अमेरिका समेत कई देशों में ये कोरोना के केस को तेजी से बढ़ा रहा है।
अभी पढ़ें – कोरोना फिर ना बन जाए ‘काल’, महाराष्ट्र में मिले नए वैरिएंट के 18 केस
वहीं, देश में ओमिक्रॉन के अन्य सब-वैरिएंट XBB के भी मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में कोविड एक्सपर्स्ट की मानें तो लोगों को त्योहारों के दौरान और भी अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। वैज्ञानिकों ने कहा कि पुणे के नमूने में BQ.1 का पता अक्टूबर में लिए गए सैंपल्स में से हुआ है। देश के जीनोम सर्विलांस नेटवर्क से जुड़े एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने पुष्टि की, भारत में BQ.1 का यह पहला मामला है।
महाराष्ट्र में कोरोना के XBB वैरिएंट के 18 मामले सामने आए हैं। इसकी जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी है। एक अधिकारी ने कहा कि इनमें से 13 मामले पुणे से, दो-दो नागपुर और ठाणे से और एक अकोला जिले का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओमिक्रोन के सब-वेरिएंट BQ.1 और BF.7 को लेकर विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है।
अभी पढ़ें – Corona Update: त्योहारों से पहले देश में बढ़ा कोरोना, 24 घंटे में आए 1,946 नए केस, 10 की मौत
एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी
एक्सपर्ट्स का मानना है कि दिवाली तक कोरोना के मामलों में उछाल देखने को मिल सकता है। अगले कुछ दिन बेहद अहम रहने वाले हैं, क्योंकि दिवाली के कारण बाजारों में भीड़ रहेगी और इसलिए वैरिएंट के अधिक फैसले की आशंका बनी रहेगी। ऐसे में कोविड के मामलों में उछाल आ सकता है। महाराष्ट्र में इसे लेकर अब अलर्ट भी जारी कर दिया है। लोगों को भीड़-भाड़ वाले जगह पर जाने से बचने की सलाह दी गई है। मास्क जरुर लगाएं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
2 hrs agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
9 hrs agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
1 day agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
1 day agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
1 day agoवाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
1 day agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
1 day agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
1 day agoIND vs NZ: रोहित शर्मा ने शुरू की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी
1 day ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines