नई दिल्ली: कोरोना वायरस खत्म नहीं हुआ है। नए रूप में बार-बार लौट रहा है। एक बार फिर से महाराष्ट्र में कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं। राज्य में कोरोना के XBB वैरिएंट के 18 मामले सामने आए हैं। इसकी जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी है। एक अधिकारी ने कहा कि इनमें से 13 मामले पुणे से, दो-दो नागपुर और ठाणे से और एक अकोला जिले का है।

चिंता की बात ये है कि महाराष्ट्र में मिले वैरिएंट ने सिंगापुर में कोरोना के मामले एकाएक बढ़ा दिए हैं। इसे खतरनाक बताया जा रहा है। अब स्थिति को देखते हुए बीएमसी ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि नए वैरिएंट्स ओमिक्रॉन के दूसरे सब-वैरिएंट से ज्यादा खतनाक हैं।

देश में बढ़ रहे हैं कोरोना के केस

देश में केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, दिल्ली समेत कई राज्यों में कोरोना के केस में तेजी देखी जा रही है।  XBB वैरिएंट को लेकर चिंता इस बात की ज्यादा है कि ये तेजी से फैलता है, सिंगापुर में इसी वजह से मामले काफी तेजी से बढ़े थे. एक्सपर्ट सुझाव दे रहे हैं कि लोगों को फिर से मास्क लगाने के लिए जागरुक करने की जरुरत है।

24 घंटों में देश कोरोना के 5,379 नए मामले

बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 5,379 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 27 लोगों की मौत हुई। इससे पहले मंगलवार को देश में कोरोना संक्रमण के 4,417 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 23 लोगों की मौतें हुई थी कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 962 की तेजी दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 5,379 नए केस सामने आए हैं जबकि 27 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 7,094 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 50 हजार 594 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 1742 की गिरावट दर्ज की गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ