Congress President Election Results: मल्लिकार्जुन खड़गे की शानदार जीत पर लगा बधाइयों का तांता, शशि थरूर ने घर जाकर दी बधाई

मल्लिकार्जुन खड़गे

मल्लिकार्जुन खड़गे

विज्ञापन

नई दिल्ली: कांग्रेस को अपना नया बॉस मिल गया है। देश की 137 साल पुरानी पॉलिटिकल पार्टी कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष बन हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्ष बनते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने बुधवार को अपनी हार स्वीकार कर ली और अपने प्रतिद्वंद्वी मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई दी।

अभी पढ़ें – Congress President Election Results 2022: अब मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘हाथ’ में कांग्रेस, शशि थरूर ने हार मानकर दी बधाई

विज्ञापन

घर जाकर खड़गे से मिले थरूर 

शशि थरूर ने कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। थरूर ने उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट किया कि, मैं मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई देता हूं और उन्हें अपना पूरा सहयोग प्रदान करता हूं। कांग्रेस को हमारे मुकाबले से मजबूती मिली है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को दी बधाई

विज्ञापन

सचिन सचिन पायलट ने दी बधाई

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन सचिन पायलट ने मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत पर कहा कि, 90 प्रतिशत वोट खड़गे के पक्ष में पड़े हैं। सही मायनों में ये लोकतंत्र जी जीत है। वहीं, आने वाली समस्याओं का सामना हम मिलकर करेंगे।

उधर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी में अपनी भूमिका पर बात करते हुए कहा, ‘मैं कांग्रेस अध्यक्ष की भूमिका पर टिप्पणी नहीं कर सकता। यह मल्लिकार्जुन खड़गे तय करेंगे कि मेरी भूमिका क्या रहेगी।’

विज्ञापन

9000 वोटों में से 7,897 वोट मल्लिकार्जुन खड़गे को जबकि शशि थरूर को 1,072 वोट मिले हैं। 416 वोट अमान्य रहे।

विज्ञापन

कांग्रेस के नए अध्यक्ष पद के लिए मतगणना सुबह 10 बजे से AICC मुख्यालय में शुरू हुई थी। मतगणना खत्म होने के बाद पार्टी के नए अध्यक्ष का ऐलान किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को देश भर में स्थापित 68 मतदान केंद्रों पर सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी समेत 9000 डेलिगेट्स ने पार्टी के नए अध्यक्ष के लिए वोट किया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ