Congress President Election Results 2022: अब मल्लिकार्जुन खड़गे के 'हाथ' में कांग्रेस, शशि थरूर ने हार मानकर दी बधाई
Edited By Om Pratap

मल्लिकार्जुन खडगे
Edited By Om Pratap

मल्लिकार्जुन खडगे
Congress President Election Results 2022: देश की 137 साल पुरानी पॉलिटिकल पार्टी कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। करीब 24 साल बाद ऐसा हुआ है, जब गैर गांधी परिवार वाले किसी नेता के हाथ में कांग्रेस की कमान गई है। 9000 वोटों में से 7,897 वोट मल्लिकार्जुन खड़गे को जबकि शशि थरूर को 1,072 वोट मिले हैं। 416 वोट अमान्य रहे।उधर, शशि थरूर ने अपनी हार मानते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई दी है।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत। दिल्ली में AICC कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल#CongressPresidentialPoll #MallikarjunKharge pic.twitter.com/9zFI2zjSPx
— News24 (@news24tvchannel) October 19, 2022
कांग्रेस के नए अध्यक्ष पद के लिए मतगणना सुबह 10 बजे से AICC मुख्यालय में शुरू हुई थी। मतगणना खत्म होने के बाद पार्टी के नए अध्यक्ष का ऐलान किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को देश भर में स्थापित 68 मतदान केंद्रों पर सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी समेत 9000 डेलिगेट्स ने पार्टी के नए अध्यक्ष के लिए वोट किया था।
इससे पहले पांच राजनेता अगल-अलग समय पर पार्टी के अध्यक्ष चुने जा चुके हैं।
137 साल पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस में गांधी-नेहरू परिवार के पांच सदस्यों ने अध्यक्ष पद की कमान संभाली है। इनमें जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी शामिल हैं।
पंडित जवाहर लाल नेहरू 1951 से 1954 तक कांग्रेस अध्यक्ष रहे। इंदिरा गांधी पहली बार 1959 में फिर 1978 से 1984 तक अध्यक्ष रहीं। साल 1985 से 1991 तक राजीव गांधी पार्टी के अध्यक्ष बने। 1998 में सोनिया गांधी अध्यक्ष बनीं। राहुल गांधी दिसंबर 2017 में कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे। 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद इस्तीफा दे दिया था।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: