लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या जिले में चल रहे धमार्थ कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर बन रहे श्रीराम जन्मभूमि कारिडोर की भी समीक्षा की और अधिकारियों को अयोध्या के विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रेनेज के कार्य में तेजी लाएं और बिजली के तारों को यथाशीघ्र अंडरग्राउंड करें।
अभी पढ़ें – Howrah के पांचला में भयावह हादसा, बस-लॉरी की टक्कर में 3 की मौत, 20 घायल
सीएम ने लता मंगेशकर चौक के कार्य में तेजी लाने और अयोध्या को सोलर सिटी बनाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए। सीएम योगी ने सरकारी आवास पर बैठक में कहा कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए विकास कार्यों में तेजी लाएं। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तक जाने वाले तीनों मार्गों के भूमि अधिग्रहण और पुनर्वास के कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें।
सीएम योगी ने कहा कि सहादतगंज नया घाट मार्ग से सुग्रीव किला होते हुए श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक जाने वाले ‘जन्मभूमि पथ’ के कार्य को मार्च तक पूरा करें। ऐसे ही उन्होंने फैजाबाद-अयोध्या मुख्य मार्ग से हुनमान गढ़ी होते हुए जन्मभूमि तक जाने वाले ‘भक्ति पथ’ को अक्तूबर तक और सहादतगंज से नयाघाट जाने वाले ‘राम पथ’ तक के कार्यों को दिसंबर 2023 तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
अभी पढ़ें – Weather Forecast: देश के इन राज्यों में आज होगी आफत की बारिश, IMD ने जारी की ये चेतावनी
सीएम योगी अयोध्या में बन रही चार पार्किंग के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पार्किंग किसी भी शहर की मूलभूत आवश्यकताओं में से एक है। देश और विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को वाहन पार्किंग में कोई समस्या न हो, इसलिए टेढी बाजार पूर्वी दिशा, टेढी बाजार पश्चिमी दिशा, कौशलेश कुंज और अमानीगंज पार्किंग के कार्यों को समय से पूरा करें।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
खतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
3 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
5 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
5 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
6 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
8 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
9 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
9 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
10 hrs agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines