Howrah के पांचला में भयावह हादसा, बस-लॉरी की टक्कर में 3 की मौत, 20 घायल
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma

मनोज पांडेय, हावड़ा: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में भयावह हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, यहां एक बस और लॉरी में आमने-सामने की टक्कर हुई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और लगभग 20 जने घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अभी पढ़ें – Smart India Hackathon: प्रधानमंत्री मोदी आज स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के छात्रों से करेंगे संबोधित
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का केबिन पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। बस का दाहिना हिस्सा भी लगभग खत्म हो गया। टक्कर के बाद बस सड़क के दायीं ओर जा गिरी। पहले मरने वालों की संख्या 3 बताई जा रही है। करीब 20 लोगों को पंचला के गब्बारिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में दो महिलाएं भी थीं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है। कुछ को इलाज के लिए पहले ही कोलकाता शिफ्ट कर दिया गया है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: