Chaturgrahi Yog 2026 Predictions: ग्रहों की वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के मुताबिक जनवरी में ग्रहों की गतियां विशेष योग, संयोग, युति और दृष्टियों का निर्माण कर रही है, जिससे आने वाले साल की ज्योतिषीय स्थिति की झलक मिल जाती है. द्रिक पंचांग के अनुसार, जनवरी 2026 की 13 तारीख को मकर राशि में शुक्र गोचर, इसके अगले दिन यानी 14 जनवरी को सूर्य का मकर राशि में गोचर होगा. इसके दो दिन बाद 16 जनवरी को मंगल ग्रह मकर में प्रवेश करेंगे और फिर 17 जनवरी को बुध भी इस राशि में गोचर कर जाएंगे. इस प्रकार, शनि के स्वामित्व वाली राशि मकर में 4-4 ग्रहों की युतियां बनेंगी और ‘चतुर्ग्रही योग’ का निर्माण होगा.
ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि वैदिक ज्योतिष में किसी राशि विशेष में चार ग्रहों द्वारा संयोजन यानी चतुर्ग्रही योग को विशेष महत्व दिया गया है. जब चार ग्रह एकसाथ होते हैं, तो यह योग व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक अवसर, सामाजिक प्रतिष्ठा, आर्थिक लाभ और मानसिक शांति लाता है. जनवरी में 17 जनवरी से बनने वाले चतुर्ग्रही योग का यूं तो सभी राशियों पर व्यापक असर होगा, लेकिन 5 राशि वालों के लिए यह उनका गोल्डन टाइम साबित हो सकता है. इस ये धन, ज्ञान के साथ संबंध अच्छे होंगे. व्यावसायिक और पेशेवर जीवन में सफलता मिलेगी. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
मेष राशि
जनवरी 2026 में मकर राशि में बनने वाला चतुर्ग्रही योग मेष राशि वालों के लिए नए अवसरों का द्वार खोलेगा. पेशेवर जीवन में मेहनत का अच्छा फल मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. इस समय व्यापार में लाभ के नए अवसर मिलेंगे. परिवार और मित्रों के साथ संबंध सुधरेंगे. स्वास्थ्य में सामान्य उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, पर मानसिक शांति बनी रहेगी. इस समय निवेश और वित्तीय योजनाओं में समझदारी से निर्णय लेना फायदेमंद रहेगा.
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: इन 4 घरेलू चीजों का गलत इस्तेमाल कर देती है भाग्य कमजोर, 90% लोग नहीं जानते हैं ये नियम
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा. करियर में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. निवेश और आर्थिक मामलों में सफलता हाथ लगेगी. परिवार के साथ समय आनंददायक रहेगा. ज्ञान और अध्ययन के क्षेत्र में भी उन्नति संभव है. इस योग से मानसिक संतुलन और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. साथ ही पुराने दोस्तों और संपर्कों से सहयोग और मदद मिलने की संभावना है.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह चतुर्ग्रही योग खासकर पेशेवर और व्यावसायिक क्षेत्रों में शुभ साबित होगा. नौकरी में मान-सम्मान बढ़ेगा और कामकाज में सफलता मिलेगी. आर्थिक दृष्टि से लाभ के संकेत हैं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और मानसिक चिंता कम होगी. मित्र और परिवार के सहयोग से कई योजनाएं सफल होंगी. इस समय यात्रा के अवसर भी लाभकारी रह सकते हैं, जो करियर और व्यक्तिगत जीवन में मदद करेंगे.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह समय जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. नए अवसरों का लाभ मिलेगा और धन-संपत्ति बढ़ेगी. नौकरी या व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं. व्यक्तिगत जीवन में संतुलन और सुख मिलेगा. सामाजिक और पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे. इस समय अध्ययन और ज्ञानार्जन में भी सफलता मिल सकती है. इस समय स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और नियमित जीवनशैली बनाए रखें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए जनवरी 2026 का चतुर्ग्रही योग विशेष रूप से लाभकारी रहेगा. आर्थिक मामलों में स्थिरता और लाभ होगा. पेशेवर क्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. परिवार और दोस्तों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे. स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति में संतुलन बना रहेगा. यह समय नए विचार और योजनाओं को साकार करने के लिए अनुकूल है. साथ ही अपने लक्ष्य तय करें और उन्हें पाने के लिए रणनीति बनाना लाभदायक रहेगा.
ये भी पढ़ें: Roti Making Rules: गूंथी हुई बासी आटे की रोटियां बनाने पर एक्टिव हो जाता है राहु, रोटी बनाते वक्त न करें ये 4 गलतियां
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
अल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
5 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
6 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
8 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
9 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
9 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
11 hrs agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
11 hrs agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
13 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
15 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines