इस समय बड़ी संख्या में छात्र मोहाली चंड़ीगढ़ यूनिवर्सिटी के बाहर एकत्रित हैं। प्रदर्शन कर रहे छात्रों के हाथ में बैनर-पोस्टर हैं जिस पर justice for CU girls लिखा है। छात्रों के मुताबिक इस घटना से होस्टल में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। जिन छात्रों के वीडियो बनें है उन्हें न्याय मिलना चाहिए। बड़ी संख्या में छात्रों ने यूनिवर्सिटी गेट के बाहर डेरा डाल लिया है। मौके पर पुलिसबल तैनात है। अतिरिक्त बल ने बैरिकेड लगा स्थित को फिलहाल काबू में किया हुआ है।
खबरों का खंडन किया
इससे पहले चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा बेटियां हमारी शान, मर्यादा और गौरव हैं और ऐसी कोई भी घटना निंदनीय है। आज दोपहर में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के छात्रों के वीडियो कथित तौर पर लीक होने को लेकर उठे विवाद के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने दावा किया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई। विश्वविद्यालय ने दावा किया कि आरोपी जिसे कल रात गिरफ्तार किया गया था ने अपने प्रेमी के साथ अपना निजी वीडियो साझा किया। विश्वविद्यालय ने इस तरह के 60 वीडियो वायरल होने की खबरों का खंडन किया।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines