---विज्ञापन---

Danish Rizwan: HAM पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने दिया इस्तीफा, महिला ने लगाया है दुष्कर्म का आरोप

पटना: महिला से रेप के 11 साल पुराने मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि महिला ने हाल ही में दानिश के खिलाफ रेप का आरोप लगाया है। महिला का ये भी आरोप है कि […]

पटना: महिला से रेप के 11 साल पुराने मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि महिला ने हाल ही में दानिश के खिलाफ रेप का आरोप लगाया है। महिला का ये भी आरोप है कि उसके बच्चे के पिता दानिश रिजवान ही है।

उधर, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मंत्री संतोष सुमन ने कहा है कि इस मामले में कानून अपना काम करेगा। उन्होंने कहा कि अगर दानिश दोषी साबित होंगे तो कानून उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Chandigarh University: वीडियो बनाने वाली छात्रा का बॉयफ्रेंड शिमला से गिरफ्तार, जानें उससे पुलिस ने क्या सवाल पूछे

महिला ने लगाए हैं ये आरोप

दानिश रिजवान के खिलाफ आरोप लगाने वाली महिला के मुताबिक, 11 साल पहले वह दानिश से मिलने पटना आई थी, तब दानिश जर्नलिस्ट थे। महिला ने कहा कि मुलाकात के दौरान दौरान दानिश रिजवान ने उनके साथ दुष्कर्म किया था। महिला का आरोप है कि उनका एक बेटा है जिसके पिता दानिश रिजवान हैं। आरोप लगाने वाली महिला ने डीएनए टेस्ट की मांग की है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें हिंदू लड़की ने मुस्लिम लड़के से की शादी, घर पर हुआ हमला तो दंपति ने कहा- धर्मांतरण नहीं कर रहे हैं

दानिश बोले- कानून का पूरा सहयोग करेंगे

उधर, महिला के आरोपों के बाद दानिश रिजवान ने कहा कि वे पुलिस की जांच में हर तरह का सहयोग करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें   देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

---विज्ञापन---
First published on: Sep 18, 2022 06:17 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola