सौरव कुमार की रिपोर्ट
Champai Soren Oath Swearing Ceremony : झारखंड की राजनीति में जारी हलचल अब खत्म होने वाली है। राज्य को आज नई सरकार मिल जाएगी। चंपई सोरेन दोपहर 12:15 बजे सीएम पद की शपथ ले लेंगे। उनके साथ कांग्रेस और राजद के नेता भी शपथ ग्रहण करेंगे। इसके बाद चंपई सोरेन के सामने बहुमत साबित करना सबसे बड़ी चुनौती है। इसके लिए उन्हें 10 दिन का समय मिला है।
झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार देर रात चंपई सोरेन को सरकार बनाने का न्योता दिया। अब चंपई सोरेन आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। उनके साथ दो और नेताओं को शपथ दिलाई जाएगी। चंपई सोरेन के साथ कांग्रेस के विधायक आलमगीर आलम और राजद के विधायक सत्यानंद भोक्ता मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसे लेकर कांग्रेस नेता और प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने जानकारी दी है।
यह भी पढ़ें : चंपई सोरेन को क्यों चुना गया झारखंड का नया मुख्यमंत्री? ये रहीं बड़ी वजहें
राज्यपाल ने देर रात दिया सरकार बनाने का न्योता
चंपई सोरेन ने गुरुवार की शाम को दूसरी बार राज्यपाल से मुलाकात की थी और कहा था कि हमारे पास सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत है। इस दौरान गवर्नर ने शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कोई समय तय नहीं किया था, लेकिन उन्होंने देर रात राजभवन बुलाकर चंपई सोरेने को सरकार बनाने का न्योता दे दिया।
शपथ ग्रहण से पहले चंपई सोरेन ने शिबू सोरेन का लिया आशीर्वाद
शिबू सोरेन से मुलाकात के बाद झारखंड के मनोनीत सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि शपथ लेने से पहले मैं यहां गुरुजी (शिबू सोरेन) और माताजी (रूपी सोरेन) का आशीर्वाद लेने के लिए आया था। वह मेरे आदर्श हैं। मैं झारखंड आंदोलन में शामिल हुआ था और मैं उनका शिष्य हूं। मैं राज्य के लोगों के उत्थान के लिए कार्य करता हूं।
ईडी की गिरफ्त में हैं हेमंत सोरेन
आपको बता दें कि जमीन घोटाले मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में हेमंत सोरेन ईडी की गिरफ्त हैं, लेकिन उन्होंने इससे पहले सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया। एक बार फिर झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
5 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
6 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
8 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
10 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
10 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
12 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
12 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
13 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
15 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines