नई दिल्ली: इंडिया गेट स्थित सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के एक हिस्से का उद्घाटन जल्द होने वाला है। सूत्रों की मानें तो पीएम नरेंद्र मोदी इस हफ्ते 8 से 10 सितंबर के बीच इसका औपचारिक उद्घाटन कर सकते हैं। इससे पहले सोमवार को इसकी कुछ तस्वीरें मीडिया में सामने आई हैं। तस्वीरों में यहां तैयार किया फव्वारा, लॉन बेहद आकर्षक लग रहा है।
उद्घाटन होने के बाद यहां आम लोग जा सकेंगे। यह केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसका तेजी से काम चल रहा है और इसे इस साल के अंत तक पूरा कर लिए जाने की संभावना है। बता दें कि केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) ने फरवरी 2021 में सेंट्रल विस्टा पर काम शुरू किया था। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी द्वारा पुनर्विकसित एवेन्यू का उद्घाटन करने की संभावना है।
अभी पढ़ें – इसरो बनाएगा रिवर्सिबल रॉकेट, लॉन्चिंग की लागत में आएगी भारी कमी
यह एवेन्यू राजपथ का 1.8 किमी लंबा हिस्सा है और इंडिया गेट तथा विजय चौक के बीच इसके किनारे लगे लॉन भी हैं।केंद्रीय आवास, शहरी मामलों और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी ने बीते मंगलवार को इस निर्माणस्थल का दौरा किया था। उन्होंने अधिकारियों संग काम की प्रगति की समीक्षा की थी। गौरतलब है कि परियोजना पर चार पैदल यात्री अंडरपास आठ एमेनिटी ब्लॉक, राजपथ की रिलेइंग, लॉन में रास्तों का निर्माण, नहरों में सुधार और उस पर 16 स्थायी पुलों का निर्माण होना है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
खतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
1 hr agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
3 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
4 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
6 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
6 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
7 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
7 hrs agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines