नई दिल्ली: Paytm में अगले पांच साल ओर विजय शेखर शर्मा प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बने रहेंगे। रविवार को पेटीएम ने एक बयान में कहा कि कंपनी की 22वीं वार्षिक आम बैठक के दौरान शेयरधारकों ने शर्मा को प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में फिर से नियुक्त करने के पक्ष में 99.67 प्रतिशत बहुमत के साथ मतदान किया।
अभी पढ़ें – Sovereign Gold: केंद्र सरकार आज से बेचने जा रही है सस्ता सोना, अब केवल 5147 रु में करें खरीदारी
पेटीएम ने अपने बयान में कहा कि विजय शेखर शर्मा के पारिश्रमिक के प्रस्ताव को उनके पक्ष में 94.48 फीसदी वोट मिले। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक पेटीएम ने कहा कि हम अपने शेयरधारकों के उनके अटूट समर्थन और हमारे नेतृत्व में विश्वास के लिए आभारी हैं। हम देश में वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाते हुए एक बड़ी लाभदायक कंपनी बनाने और लंबी अवधि के शेयरधारक मूल्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इससे पहले 6 अप्रैल को शेयरधारकों को लिखे अपने पत्र में शर्मा ने कहा था कि उनकी कर्मचारी स्टॉक स्वामित्व योजना (ईएसओपी) तभी निहित होगी जब शेयरों का मार्केट कैप आईपीओ के स्तर को पार कर जाएगा।
अभी पढ़ें – Gold Price Update: सोना खरीदारों की मौज!, जानें कितना सस्ता हुआ गोल्ड
बता दें वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड ऑनलाइन भुगतान ऐप ब्रांड पेटीएम का मालिकाना हक रखती है। भारत के टेक स्टार्टअप्स के पोस्टर बॉय पेटीएम ने नवंबर में अपनी हाई-प्रोफाइल इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग के बाद से अपने मूल्य का 60 फीसदी से अधिक खो दिया था। इस साल फरवरी में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने इंडिया इंक के लिए एक अलग अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक या सीईओ रखना स्वैच्छिक बना दिया था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
10 mins agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
21 mins agoअजिंक्य रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11
49 mins agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
1 hr agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
1 hr agoतीसरे T20 मैच में इतिहास रच सकते हैं स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह
3 hrs agoवास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
3 hrs agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
3 hrs agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
4 hrs agoतीसरे T20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं तिलक वर्मा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines