Sovereign Gold: केंद्र सरकार आज से बेचने जा रही है सस्ता सोना, अब केवल 5147 रु में करें खरीदारी

Sovereign Gold

Sovereign Gold: सोना खरीदारों के लिए अच्छी और जरूरी खबर है। आपके पास बाजार भाव से सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका है। दरअसल केंद्र सरकार आज से अगले पांच दिनों तक सस्ता सोना बेचने जा रही है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) आज से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) स्कीम की वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी श्रृंखला शुरू करने जा रही है जो 26 अगस्त तक चलेगी। इसके तरह कोई ​भी निवेशक गोल्ड बॉण्ड को खरीद सकता है। इसके लिए इश्यू प्राइज 5,197 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है।

ऐसे में आपके पास सस्ते में सोना खरीदने के लिए 5 दिन का समय होगा। इस बार एक ग्राम सोने की कीमत 5,197 रुपये तय की गई है। ऑनलाइन पेमेंट करने पर 50 रुपये की छूट भी मिलेगा। यानी आपको 5147 रुपये देना होगा, तो आपके और निवेशकों के लिए अच्छा मौका है।

अगर इसकी खरीदारी की बात की जाए तो निवेशक इसे स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, डाकघर और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों, NSE और BSE के माध्यम से खरीद सकते हैं। बता दें स्माल फाइनेंस बैंक और पेमेंट बैंक में इनकी बिक्री नहीं होती है।

अगर इसमें अधिकतम निवेश की बात की जाए तो आप मैक्सिमम 4 किलोग्राम सोने के बॉन्ड खरीद सकते हैं। इसके अलावा ट्रस्ट या फिर किसी संस्था की बात की जाए तो वह 20 किग्रा तक के बॉन्‍ड खरीद सकती हैं।

आपको बता दें यह एक तरह का सरकारी बॉन्ड होता है। इस योजना को आरबीआई की ओर से जारी किया जाता है। सरकार ने इसे साल 2015 में शुरू किया था। इसको आप सोने के वजन के रूप में खरीद सकते हैं। अगर यह बॉन्ड 5 ग्राम का है तो आप समझ लीजिए कि इसकी कीमत 5 ग्राम गोल्ड के बराबर होगी।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड से जुड़ी बड़ी बातें

  • गोल्ड बॉन्ड के भाव सब्सक्रिप्शन अवधि के पिछले हफ्ते के अंतिम तीन वर्किंग डेज में 999 शुद्धता वाले गोल्ड के औसतन भाव के आधार पर तय किए जाते हैं। 999 शुद्धता वाले गोल्ड के भाव इंडियन बूलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) प्रकाशित करती है।
  • ऑनलाइन आवेदन और पेमेंट करने पर निवेशकों कों 50 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
  • बॉन्डों की बिक्री स्माल फाइनेंस और पेमेंट बैंकों को छोड़कर शेड्यूल्ड कॉमर्शियल बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, क्लीयरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, चुनिंदा डाकघरों, एनएसई और बीएसई के जरिए होगी।
  • निवेशकों को हर छह महीने पर 2.5 फीसदी की सालाना दर से निवेश के नॉमिनल वैल्यू पर ब्याज मिलेगा।

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ