नई दिल्ली: Paytm में अगले पांच साल ओर विजय शेखर शर्मा प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बने रहेंगे। रविवार को पेटीएम ने एक बयान में कहा कि कंपनी की 22वीं वार्षिक आम बैठक के दौरान शेयरधारकों ने शर्मा को प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में फिर से नियुक्त करने के पक्ष में 99.67 प्रतिशत बहुमत के साथ मतदान किया।

पेटीएम ने अपने बयान में कहा कि विजय शेखर शर्मा के पारिश्रमिक के प्रस्ताव को उनके पक्ष में 94.48 फीसदी वोट मिले। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक पेटीएम ने कहा कि हम अपने शेयरधारकों के उनके अटूट समर्थन और हमारे नेतृत्व में विश्वास के लिए आभारी हैं। हम देश में वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाते हुए एक बड़ी लाभदायक कंपनी बनाने और लंबी अवधि के शेयरधारक मूल्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इससे पहले 6 अप्रैल को शेयरधारकों को लिखे अपने पत्र में शर्मा ने कहा था कि उनकी कर्मचारी स्टॉक स्वामित्व योजना (ईएसओपी) तभी निहित होगी जब शेयरों का मार्केट कैप आईपीओ के स्तर को पार कर जाएगा।

बता दें वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड ऑनलाइन भुगतान ऐप ब्रांड पेटीएम का मालिकाना हक रखती है। भारत के टेक स्टार्टअप्स के पोस्टर बॉय पेटीएम ने नवंबर में अपनी हाई-प्रोफाइल इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग के बाद से अपने मूल्य का 60 फीसदी से अधिक खो दिया था। इस साल फरवरी में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने इंडिया इंक के लिए एक अलग अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक या सीईओ रखना स्वैच्छिक बना दिया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ