---विज्ञापन---

आग से जलने पर तुरंत राहत पहुंचाते हैं इस पेड़ के पत्ते, आचार्य बालकृष्ण ने बताया नुस्खा

गर्मियों में अक्सर आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं। जिस वजह से जलने के मामले भी बढ़ जाते हैं। हम आपको एक ऐसा आसान नुस्खा बता रहे हैं, जिसकी मदद से तुरंत राहत मिल सकती है। आचार्य बालकृष्ण का यह नुस्खा किफायती और असरदार, दोनों है।

गर्मियों की शुरुआत के साथ लोगों के सामने अलग-अलग समस्याएं भी आ जाती है। जैसे तापमान बढ़ना, गर्म हवाएं और कुछ इलाकों में पानी की कमी हो जाना। इनमें आग लगने की समस्या सबसे कॉमन है। दरअसल, तापमान बढ़ जाने से कई बार घर में आग लग जाती हैं। कभी-कभी एसी और फ्रिज की हीट बढ़ने से उनके फटने के मामले सामने आते रहते हैं। गांव और कस्बों में भी ऐसी चीजें ज्यादा देखी जाती हैं। हालांकि, आग लगेगी तो इसमें कई बार इंसान जल भी जाता है। जलने के बाद हमें मेडिकल हेल्प लेनी होती है, मगर तुरंत उपचार पाने के लिए हम आचार्य बालकृष्ण के इस नुस्खे को ट्राई कर सकते हैं।

क्या है नुस्खा?

आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, आपको जामुन के पेड़ के पत्ते का इस्तेमाल करना है। आग से जलने के तुरंत बाद इस पत्ते को लगाने से काफी राहत मिलती है। ये पत्ते जलन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं और त्वचा को ठंडक पहुंचाते हैं। इस नुस्खे को गर्म पानी, दूध या कुछ और स्किन पर गिरने पर भी अपनाया जा सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- बैली फैट घटाने के लिए शाम 6 बजे के बाद कभी न खाएं ये फूड्स

कैसे करें उपयोग?

इसके लिए आपको सबसे पहले जामुन के पेड़ के ताजे पत्तों को अच्छे से धोकर साफ करना होगा। इसके बाद इन पत्तों का पेस्ट बनाकर प्रभावित स्किन पर लगाएं। इन पत्तों में ठंडक देने वाले गुण होते हैं, जो जलने की स्थिति में स्किन को राहत देते हैं। इस उपाय से जलने के निशान भी दूर हो सकते हैं, अगर रोजाना इस्तेमाल किया जाए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- पेट दर्द भी कही टीबी के लक्ष्ण तो नहीं? जानें बचाव के तरीके

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Apr 02, 2025 03:43 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola