बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा ईद के मौके पर बिहार के मुस्लिम समुदाय के लोगो के लिए सौगात-ए-मोदी के नाम से राशन किट बांटी। अब इस मामले में सियासत शुरू हो गई है। मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने इसको लेकर पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा है। एसटी हसन ने इसको बीजेपी की चुनावी राजनीति करार दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव से पहले बीजेपी ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि उनको मुस्लिमों के वोट मिल सके।
बीजेपी ने इसलिए लागू की योजना
मुरादाबाद से सपा के पूर्व सांसद एसटी हसन ने कहा कि मोदी जी को कैसे मुसलमान की याद आ गई यह ही हैरत वाली बात है। आपको मालूम है बिहार में अगले कुछ महीनों में चुनाव होने हैं। नीतीश कुमार जी की हालत बहुत पतली है, मुसलमान उनसे दूर होता चला जा रहा है, क्योंकि वह एनडीए को सपोर्ट करते हैं। नीतीश कुमार की सपोर्ट के लिए और बीजेपी को आगे बढ़ाने के लिए यह सौगात ए मोदी योजना शुरू की है।
बीजेपी वाले हर जगह हिंदू-मुस्लिम करते फिर रहे
कोई भी मुसलमान इस बात पर यकीन नहीं करेगा कि यह काम दिल से हो रहा है। जो हालात हैं देश के जिस तरह से मुसलमान आज देश के अंदर परेशान है और बीजेपी वाले हर जगह हिंदू-मुस्लिम करते फिर रहे हैं। इन लोगों को हिजाब, अजान से परेशानियां हैं। मस्जिदों और मजारों पर बुलडोजर चल रहे हैं। यह चुनावी धंधे हैं और वह चुनाव करीब है क्योंकि अगर नीतीश कुमार नहीं जीतते हैं तो हो सकता है कि केंद्र सरकार को भी खतरा हो सकता है।
कानून बराबरी से लागू क्यों नहीं हो रहा
वहीं इस मामले में मुस्लिम लीग के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव कौसर हायत खां ने कहा कि सबका साथ सबका विकास यह जुमला और नारा ही तो है। आज देश में जो हालात माइनॉरिटी के साथ है उसे तो ऐसा नहीं लगता कि सबका साथ सबका विकास हो रहा है। कानून बराबर से लागू क्यों नहीं हो रहा है। एक दूसरे के ऊपर तो हम तो इस बात को जानते हैं कि आज दुनिया कहां से कहां पहुंच गई है। डेवलप कंट्री कहां से कहां पहुंच गए हैं।
ये भी पढ़ेंः EID Holiday: 30 या 31 ईद की छुट्टी कब? जानें सऊदी अरब में ईद-उल-फितर की संभावित तारीख
धोखा देकर अपने विकास की बात
9 महीने तक फंसी सुनीता विलियम्स को स्पेस के अंदर दूसरे शटल में शिफ्ट करके वापस लाया गया। हम कहां हैं कोई औरंगजेब की बात करता हैए कोई राणा सांगा की बात करता है। कोई गाज़ी की बात कर रहा है और देश को पीछे लेकर जा रहा है। यह सब का साथ सबका विकास नहीं है। यह सिर्फ सबको धोखा देकर अपने विकास की बात हो रही है।
ये भी पढ़ेंः घर पर पथराव के बाद सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने जताया खेद, पत्र लिखकर राजपूतों के बारे में कही ये बात
संबंधित खबरें
चौथे मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर
2 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
4 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा दावा
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑकलैंड पहुंचे रोहित शर्मा, शुरू हुई तैयारी
5 hrs agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
5 hrs agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
7 hrs agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
8 hrs agoचांद नहीं दिखा तो कैसे खोलें करवा चौथ का व्रत? यहां जानिए नियम
10 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
10 hrs agoकरवा चौथ पर जरूर करें करवा माता और गणेश जी की आरती, यहां पढ़ें
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines