'मस्जिदों-मजारों पर बुलडोजर चल रहे...', सपा नेता ने बताई सौगात-ए-मोदी की असल वजह

केंद्र सरकार की ओर से ईद पर देशभर के 32 लाख मुस्लिम परिवारों को सौगात-ए-मोदी किट बांटी जा रही है। अब इसको लेकर राजनीति शुरू हो गई है। सपा ने पीएम मोदी की इस सौगात पर सवाल उठाए हैं।

BJP politics Saugat-e-Modi

BJP politics Saugat-e-Modi

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा ईद के मौके पर बिहार के मुस्लिम समुदाय के लोगो के लिए सौगात-ए-मोदी के नाम से राशन किट बांटी। अब इस मामले में सियासत शुरू हो गई है। मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने इसको लेकर पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा है। एसटी हसन ने इसको बीजेपी की चुनावी राजनीति करार दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव से पहले बीजेपी ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि उनको मुस्लिमों के वोट मिल सके।

बीजेपी ने इसलिए लागू की योजना

मुरादाबाद से सपा के पूर्व सांसद एसटी हसन ने कहा कि मोदी जी को कैसे मुसलमान की याद आ गई यह ही हैरत वाली बात है। आपको मालूम है बिहार में अगले कुछ महीनों में चुनाव होने हैं। नीतीश कुमार जी की हालत बहुत पतली है, मुसलमान उनसे दूर होता चला जा रहा है, क्योंकि वह एनडीए को सपोर्ट करते हैं। नीतीश कुमार की सपोर्ट के लिए और बीजेपी को आगे बढ़ाने के लिए यह सौगात ए मोदी योजना शुरू की है।

बीजेपी वाले हर जगह हिंदू-मुस्लिम करते फिर रहे

कोई भी मुसलमान इस बात पर यकीन नहीं करेगा कि यह काम दिल से हो रहा है। जो हालात हैं देश के जिस तरह से मुसलमान आज देश के अंदर परेशान है और बीजेपी वाले हर जगह हिंदू-मुस्लिम करते फिर रहे हैं। इन लोगों को हिजाब, अजान से परेशानियां हैं। मस्जिदों और मजारों पर बुलडोजर चल रहे हैं। यह चुनावी धंधे हैं और वह चुनाव करीब है क्योंकि अगर नीतीश कुमार नहीं जीतते हैं तो हो सकता है कि केंद्र सरकार को भी खतरा हो सकता है।

कानून बराबरी से लागू क्यों नहीं हो रहा

वहीं इस मामले में मुस्लिम लीग के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव कौसर हायत खां ने कहा कि सबका साथ सबका विकास यह जुमला और नारा ही तो है। आज देश में जो हालात माइनॉरिटी के साथ है उसे तो ऐसा नहीं लगता कि सबका साथ सबका विकास हो रहा है। कानून बराबर से लागू क्यों नहीं हो रहा है। एक दूसरे के ऊपर तो हम तो इस बात को जानते हैं कि आज दुनिया कहां से कहां पहुंच गई है। डेवलप कंट्री कहां से कहां पहुंच गए हैं।

धोखा देकर अपने विकास की बात

9 महीने तक फंसी सुनीता विलियम्स को स्पेस के अंदर दूसरे शटल में शिफ्ट करके वापस लाया गया। हम कहां हैं कोई औरंगजेब की बात करता हैए कोई राणा सांगा की बात करता है। कोई गाज़ी की बात कर रहा है और देश को पीछे लेकर जा रहा है। यह सब का साथ सबका विकास नहीं है। यह सिर्फ सबको धोखा देकर अपने विकास की बात हो रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ