नई दिल्ली: असम की हिमंत बिस्वा सरमा सरकार आतंक फैलाने वाले संगठनों पर कड़ा रुख अपनाए हुए है। संदिग्ध आतंकी लिंक को लेकर असम में मदरसे पर कार्रवाई लगातार जारी है। बोंगाईगांव जिले के कबाईटरी पार्ट-IV गांव में स्थित मरकजुल मा-आरिफ क्वारियाना मदरसा को बुधवार को तोड़ा दिया गया। आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े इमाम और मदरसा शिक्षकों सहित 37 लोगों की गिरफ्तारी के बाद असम सरकार ने एक्शन लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मदरसे को तोड़ने से पहले इसे खाली करा लिया गया था। यहां पढ़ने वाले छात्रों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया। पुलिस ने जब इस मदरसे की जांच की थी तब उसे प्रतिबंधित कट्टरपंथी समूहों से जुड़े दस्तावेज मिले थे। बता दें कि इससे पहले सोमवार को असम के बारपेटा जिला प्रशासन ने जिले के ढकलियापारा इलाके में शेखुल हिंद महमूदुल हसन जमीउल हुदा नाम के एक मदरसे पर बुलडोजर चला था।

विज्ञापन

पुलिस जांच में पता चला कि अल-कायदा भारतीय उपमहाद्वीप (एक्यूआईएस) और बांग्लादेश स्थित आतंकवादी समूह अंसारुल बांग्ला टीम (एबीटी) के साथ मदरसे का संबंध पाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ