नई दिल्ली: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) और जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) कल यानि 1 सितंबर को सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत का पहला स्वदेशी रूप से विकसित क्वाड्रिवेलेंट ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन (क्यूएचपीवी) लॉन्च करेगा। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक
बहुप्रतीक्षित वैक्सीन का लोकार्पण केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जितेंद्र सिंह गुरुवार इसे लॉन्च करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन (एनटीएजीआई) के कोविड वर्किंग ग्रुप के चेयरपर्सन डॉ एन के अरोड़ा ने कहा कि मेड-इन-इंडिया वैक्सीन लॉन्च करना एक रोमांचक अनुभव है।”यह बहुत ही रोमांचक है और मुझे कहना होगा कि यह हमें बहुत खुश करता है कि हमारी बेटियां और पोती अब इस बहुप्रतीक्षित टीका को प्राप्त करने में सक्षम होंगी।” उन्होंने कहा यह अंतिम टीकों में से एक है जिसे कार्यक्रम में लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन

आगे उन्होंने कहा कि अब, भारतीय टीके उपलब्ध होंगे। “यह बहुत प्रभावी है और सर्वाइकल कैंसर को रोकता है, क्योंकि 85 प्रतिशत से 90 प्रतिशत मामलों में, सर्वाइकल कैंसर यही वायरस का कारण होता है। यदि हम इसे अपने छोटे बच्चों और बेटियों को देते हैं, तो वे संक्रमण से सुरक्षित रहेंगे। उम्मीद है कि अगले 30 साल बाद, कैंसर नहीं हो। यह भारतीय टीका है। इसलिए हम अपने भारत में बने टीके के भीतर अपनी आवश्यकताओं का ध्यान रख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ