अगले 24 दिन तक इन 4 राशियों की मौज ही मौज, 'प्रिंस ऑफ प्लैनेट' चमका देंगे किस्मत का सितारा

Budh Vakri: धन, बुद्धि और व्यापार के कारक ग्रह बुध 5 अगस्त, 2024 से वक्री होने जा रहे हैं। उनके वक्री होने यानी उल्टी चाल चलने से सभी राशियों पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा, लेकिन 4 राशियों के लिए यह समय काफी शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं, ये 4 राशियां कौन-सी हैं?

Budh Grah

Budh Vakri: ‘प्रिंस ऑफ प्लैनेट’ यानी वैदिक ज्योतिष के शुभ ग्रह बुध जिन राशियों पर मेहरबान होते हैं, तो उससे जुड़े जातकों को धन-दौलत से मालामाल कर देते हैं। ज्योतिष शास्त्र में धन, वाणी, बुद्धि, व्यापार। मौज-मस्ती और मनोरंजन का कारक माने गए बुध ग्रह सोमवार 5 अगस्त, 2024 से वक्री होने जा रहे है। बुध के वक्री गति यानी उल्टी चाल के दिनों की कुल अवधि 24 दिन की होगी, वे फिर बृहस्पतिवार 29 अगस्त, 2024 को मार्गी होकर सीधी चाल चलने लगेंगे। वक्री बुध का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 4 राशियों के जातकों के इससे विशेष लाभ होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 4 राशियों कौन-सी हैं?

विज्ञापन

वक्री बुध का राशियों पर सकारात्मक असर

वृषभ राशि

वक्री बुध के असर से वृषभ राशि जातकों के जीवन से कठिनाइयों का अंत होगा। रोजमर्रा के कामों की सभी दिक्कतें समाप्त होने के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों की अधिकारियों या बॉस से अच्छी पटरी बैठ सकती है। ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। मित्रों के संग समय मनोरंजन में बीतने के योग हैं। व्यापार में भारी लाभ होने की आशा है।

विज्ञापन

कर्क राशि

आपके जीवन में आकस्मिक बदलाव आने के योग हैं, जो सकारात्मक सिद्ध होगा। किसी से वाद-विवाद और झगड़े के बाद हुए कोर्ट-कचहरी के झमेले से मुक्ति मिलेगी। परिवार के मान-सम्मान में वापसी होगी। स्टूडेंट्स जातकों स्टडी के सिलसिले में विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में भी उतार के दिन खत्म होकर चढ़ाव के दिन शुरू होंगे। पारिवारिक खुशियों में वृद्धि होगी।

तुला राशि

किसी प्रोजेक्ट में निवेश किए हुए धन का बढ़िया रिटर्न प्राप्त होगा। कारोबारियों के लिए जबरदस्त आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाए रखने में सफल होंगे। नौकरी के सिलसिले में घर से दूर रहना पड़ सकता है, लेकिन आमदनी में अप्रत्याशित बढ़ोतरी होगी। व्यापार में अटका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। लाइफ पार्टनर के साथ टूर पर जाने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

मकर राशि

किसी को उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। रेडीमेड गारमेंट से जुड़े बिजनेस मैन को लाभ होने के योग हैं। पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे जातक विशेष लाभ में रहेंगे। नौकरी कर रहे लोगों का उनके अच्छे काम से प्रमोशन मिल सकता है। स्टूडेंट्स जातकों को एग्जाम में भारी सफलता मिल सकती है। माताजी को पुराने दर्द की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ