Breaking: पौड़ी गढ़वाल में 50 लोगों से भरी बस खाई में गिरी, बचाव कार्य जारी 

पौड़ी में बस खाई में गिरी

पौड़ी में बस खाई में गिरी

विज्ञापन

उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल जिले के सिमड़ी गांव के पास रिखनीखाल-बिरोखल मार्ग पर करीब 45 से 50 लोगों को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई है। पुलिस के मुताबिक अभी तक छह लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। खाई करीब 500 मीटर गहरी बताई जा रही है। अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में परेशानी हो रही है।

अभी पढ़ें – Breaking: वडोदरा में ऑटो व ट्रक की टक्कर, 7 की मौत और सात घायल

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

आसपास के लोग बचाव कार्य में लगे है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस व बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। पुलिस राहत कार्य में जुटी है। पुलिस के अनुसार फिलहाल किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। बस कैसे गिरी यह जांच का विषय है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ