इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर आतंकवाद विरोधी आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों के अनुसार जल्द उनकी गिरफ्तार होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के प्रमुख शहरों में इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है। इससे पहले पाकिस्तान की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (PEMRA) ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के लाइव भाषणों के प्रसारण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है।
अभी पढ़ें – इमरान खान की बढ़ी मुसीबत, एंटी टेरर एक्ट के तहत किसी भी वक्त हो सकती है गिरफ्तारी
इमरान खान ने शनिवार को इस्लामाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के सरकारी संस्थानों और अधिकारियों को धमकी दी थी जिसके बाद ये एक्शन लिया गया है। बता दें कि इमरान खान ने जनसभा को संबोधित करते हुए पीटीआई नेता शाहबाज गिल के साथ हुए व्यवहार को लेकर शीर्ष पुलिस अधिकारियों, एक महिला मजिस्ट्रेट, पाकिस्तान के चुनाव आयोग और राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की धमकी दी थी। PEMRA ने कहा कि खान का भाषण संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन है।
अभी पढ़ें – जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा कोरोना संक्रमित
कार्रवाई की मांग की थी
इमरान खान के बयान को लेकर पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी, जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम फजल और मुताहिदा कौमी मूवमेंट जैसे राजनीतिक दलों ने एक महिला जज को धमकाने और पुलिस अधिकारियों को डराने-धमकाने के लिए न्यायपालिका से खान और उनके सहयोगियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 hr agoIPL 2027 के लिए CSK ने गेंदबाजी और असिस्टेंट कोच का किया ऐलान
1 hr agoखराब मौसम के कारण इंडिया के हाथ से निकल गई जीत, पडिक्कल की मेहनत गई बेकार
1 hr agoदेवदत्त पडिक्कल का बीमारी के कारण 2022 में खत्म होने वाला था करियर
2 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
3 hrs agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 hrs agoसुरेश रैना ने धोनी-युवराज से कर दी युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की तुलना
4 hrs agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
5 hrs agoकब और कहां फ्री में देखें भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला?
5 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines