Pakistan: इमरान खान की बढ़ी मुसीबत, एंटी टेरर एक्ट के तहत किसी भी वक्त हो सकती है गिरफ्तारी

Pakistan Politics

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है और उनकी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। इस बीच अब खबरें आ रही है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए इमरान खान फरार हो चुके हैं या फिर किसी गुप्त जगह छिप गए हैं।

पाकिस्तीनी मीडिया के मुताबिक एक जलसे में शामिल होने के लिए इमरान खान रावलपिंडी में निकले थे मगर वापस नहीं लौटे। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से बचने को इमरान खान किसी सेफ जगह चले गए हैं।

आपको बता दें कि इमरान खान के खिलाफ आतंकवाद निरोधी कानून (ATA) के तहत केस दर्ज हो चुकी है। उनपर इस्लामाबाद में रैली के दौरान एक जज समेत दो शीर्ष अधिकारियों को धमकाने का आरोप है।

इस बीच इमरान खान के समर्थक और पीटीआई कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। पीटीआई के वरिष्ठ नेता फवाद चौधरी ने ट्वीट कर पार्टी कार्यकर्ताओं से सड़कों पर उतरने की अपील की है। फवाद चौधरी ने अपने ट्वीट में कहा है कि लोग इमरान के आवासा बानी गाला पहुंचे। उन्होंने कहा कि कुछ घंटों में हजारों लोग बानी गाला इंशाअल्लाह में होंगे।

इमरान खान के घर के बाहर उनके समर्थकों का जमावड़ा भी लग गया और पार्टी ने इस्लामाबाद कूच का नारा दिया है। पाकिस्तान के अलग-अलग हिस्सों से इमरान खान के समर्थक इस्लामाबाद पहुंच रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ