Bombay High Court: बाॅम्बे लाॅयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अहमद आबिदी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और केंद्रीय कानून मंत्री किरिन रिजिजू के खिलाफ बाॅम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि उपराष्ट्रपति धनखड़ और केंद्रीय मंत्री ने सुप्रीम कोर्ट को प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचायी है। ऐसे में दोनों को आधिकारिक तौर पर बर्खास्त किया जाना चाहिए।
हाईकोर्ट जल्द करेगा सुनवाई
एसोसिएशन द्वारा दायर की गई याचिका में मांग की गई है कि दोनों ने अपने बयानों से भारत के संविधान के प्रति अविश्वास प्रकट किया है इसलिए वे संवैधानिक पदों पर रहने के योग्य नहीं हैं। जल्द ही हाईकोर्ट इस मामले पर सुनवाई करेगी।
और पढ़िए – RSS के सरकार्यवाह का बयान, कहा- गौ मांस खाने वालों की घर वापसी हो सकती है
बता दें कि केंद्रीय कानून मंत्री कई बार सुप्रीम कोर्ट के काॅलेजियम सिस्टम पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने सीजेआई को पत्र लिखकर सरकार का प्रतिनिधि काॅलेजियम में शामिल करने की मांग की थी। उन्होंने इस पर तर्क देते हुए कहा था कि इससे काॅलेजियम सिस्टम में पारदर्शिता आएगी और जनता के प्रति सर्वोच्च न्यायालय की जवाबदेही भी तय होगी।
स्पीकर्स सम्मेलन में उठाए थे सवाल
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जयपुर में आयोजित हुए स्पीकर्स सम्मेलन में कहा था कि केशवानंद भारती मामले में सुप्रीम कोर्ट के 1973 के ऐतिहासिक फैसले पर सवाल उठाए थे। इसके साथ ही उन्होंने एनजेएसी एक्ट को रद्द करने पर सुप्रीम कोर्ट की आलोचना की थी।
उपराष्ट्रपति ने कहा था कि क्या हम एक लोकतांत्रिक राष्ट्र हैं इस सवाल का जवाब देना मुश्किल होगा। उनके साथ इस सम्मेलन में शामिल हुए लोकसभा स्पीकर ने भी न्यायपालिका के कई फैसलों की आलोचना की थी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
9 hrs agoमंगल के इस उपाय से दूर होंगे सभी कष्ट, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
10 hrs agoदिवाली पूजा में करें गणेश जी की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
11 hrs agoराइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए की टीम से रजत पाटीदार हुए बाहर
12 hrs agoदिवाली पर किस मुहूर्त में करें लक्ष्मी पूजन? राशि अनुसार जानें धनदायक उपाय
13 hrs agoआज दिवाली पूजा में करें मां लक्ष्मी की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
14 hrs agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
15 hrs agoदिवाली पर इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल
17 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
17 hrs agoवनवास से राम जी वापसी पर मनाते है दिवाली, फिर लक्ष्मी-गणेश की पूजा क्यों?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines