Dattatreya Hosabale: RSS के सरकार्यवाह का बयान, कहा- गौ मांस खाने वालों की घर वापसी हो सकती है

Dattatreya Hosabale

Dattatreya Hosabale: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह (महासचिव) दत्तात्रेय होसबोले ने बुधवार को कहा कि अगर किसी ने दबाव में आकर बीफ खाया है और धर्म छोड़ दिया है तो उसके लिए दरवाजे बंद नहीं हैं, वे आज भी लौट सकते हैं।

विज्ञापन

होसबोले ने ‘राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ: कल, आज और कल’ विषय पर दीनदयाल स्मारक व्याख्यान में ये बातें कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता राष्ट्रवादी। वे न तो दक्षिणपंथी हैं और न ही वामपंथी। संघ केवल राष्ट्र के हित में काम करता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

होसबोले ने कहा- भारत में रहने वाले सभी लोग हिंदू हैं

होसबोले ने कहा कि भारत में रहने वाले सभी लोग हिंदू हैं क्योंकि उनके पूर्वज हिंदू थे। उनकी पूजा का तरीका अलग हो सकता है, लेकिन उन सभी का डीएनए एक ही है। उन्होंने आगे कहा कि संघ केवल शाखा लगाएगा, लेकिन संघ के स्वयंसेवक सभी काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से ही भारत विश्व गुरु बनकर विश्व का नेतृत्व करेगा। संघ कठोर नहीं, बल्कि लचीला है। संघ को समझने के लिए हृदय की आवश्यकता नहीं है। RSS महासचिव ने कहा कि संविधान अच्छा है और उसे चलाने वाले खराब हैं तो संविधान भी कुछ नहीं कर सकता।

विज्ञापन

बोले- देश में लोकतंत्र की स्थापना में RSS की भूमिका रही है

आरएसएस महासचिव ने कहा कि भारत की अस्मिता और अस्तित्व के लिए हमें समाज को सक्रिय रखना है। होसबोले ने कहा कि देश में लोकतंत्र की स्थापना में आरएसएस की भूमिका रही है। संघ सामाजिक जीवन के सभी क्षेत्रों में सक्रिय है। कोई भी आपदा आती है तो संघ के स्वयंसेवकों को ही याद किया जाता है।

विज्ञापन

होसबोले ने कहा कि संघ एक जीवन शैली है और संघ आज एक आंदोलन बन गया है। हिंदुत्व के निरंतर विकास के आविष्कार का नाम RSS है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ