दक्षिण भारत में मिला BJP को एक और 'साथी', इस दल के साथ हुआ समझौता

BJP TDP Alliance: बीजेपी और टीडीपी मिलकर लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। दोनों दलों के बीच इसे लेकर सहमति बन गई है।

BJP Lok Sabha Election 2024

भाजपा ने जारी की छठी लिस्ट

BJP TDP Alliance: दक्षिण भारत में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को एक और साथी मिल गया है। बताया जा रहा है कि बीजेपी और तेलगू देशम पार्टी (TDP) के बीच गठबंधन पर सहमति बन गई है। दोनों दल मिलकर लोकसभा और विधानसभा चुनाव का लड़ेंगे। इस गठबंधन में पवन कल्याण की पार्टी जनसेना को भी शामिल किया है। हालांकि, अभी इसका औपचारिक ऐलान होना बाकी है।

बीजेपी कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजेपी 6 लोकसभा और 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। वहीं, टीडीपी 16 और जनसेना 3 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

पहले भी एनडीए का हिस्सा रही है टीडीपी

बता दें कि बीजेपी दक्षिण भारत में अपने पैर जमाने की लगातार कोशिश कर रही है। यहां उसका एकमात्र गढ़ रहा कर्नाटक भी हाथ से निकल चुका है। इसलिए उसने अपने पुराने साथी रही टीडीपी से हाथ मिलाने का फैसला किया है। टीडीपी, एनडीए सरकार का भी हिस्सा रह चुकी है। हालांकि, बाद में टीडीपी ने एनडीए से नाता तोड़ लिया था।

‘अबकी बार, 400 पार’ का बीजेपी ने रखा लख्य

गौरतलब है कि बीजेपी ने इस बार के लोकसभा चुनाव में 370 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। उसने ‘अबकी बार 400 पार’ का नया नारा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस नारे को कई बार दोहरा चुके हैं। उन्होंने संसद में बोलते हुए दावा किया कि इस बार हम 400 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।

बीजेपी को टीडीपी से क्यों हाथ मिला पड़ा?

गौरतलब है कि दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में लोकसभा की 129 सीटें हैं। अकेले आंध्र प्रदेश में लोकसभा की 25 सीटें हैं। माना जा रहा है कि इस बार के चुनाव में टीडीपी बड़ी भूमिका निभा सकती है। कुछ दिन पहले चंद्रबाबू नायडू की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी हुई थी। तभी से यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि बीजेपी और टीडीपी के बीच गठबंधन हो सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ