25 करोड़ जीतने का सुनहरा मौका! पूरा करना होगा ये चैलेंज, जानें क्या है NASA का ऑफर?

NASA Luna Recycle Challenge: अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा के इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेंगे तो 25 करोड़ जीतने का मौका मिलेगा। चैलेंज में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं और 31 अक्टूबर व 31 मार्च तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 31 मई 2025 को रिजल्ट आएगा।

NASA Luna Recycle Challenge

नासा अंतरिक्ष को कचरा मुक्त बनाने का सपना देख रही है।

NASA Luna Recycle Challenge: अंतरिक्ष की दुनिया पिछले 60 साल में कहीं से कहीं पहुंच गई है। अंतरिक्ष में सबसे पहले साल 1961 में सोवियत रूस के यूरी गागरिन गए थे। वे अंतरिक्ष में जाने वाले दुनिया के पहले इंसान थे। इसके बाद 6 दशक में अंतरिक्ष की दुनिया इतनी बदल गई कि आज वहां इंसानों की भीड़ नजर आती है। हर बड़े देश के स्पेस स्टेशन हैं और अंतरिक्ष वैज्ञानिक वहां आते-जाते रहते हैं। इसके साथ ही अंतरिक्ष में कूड़े कचरे की भरमार भी हो गई है। इसलिए चांद पर घर बनाने का सपना देखने वाली अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा (National Aeronautics and Space Administration) ने अंतरिक्ष को कचरे से मुक्त करने के लिए इसे रिसाइकिल करने का प्लान बनाया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या है नासा का प्रोजेक्ट?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नासा ने दुनिया को एक चैलेंज दिया है। इस मिशन का नाम है लूना रीसाइकिल चैलेंज (Luna Recycle Challenge), जिसे पूरा करने वाले को 3 मिलियन डॉलर (लगभग 25 करोड़ रुपये) का कैश प्राइज मिलेगा। इस प्राइज को जीतने वाले को अंतरिक्ष के कचरे को रिसाइकिल करने का आइडिया नासा को देना होगा। इस चैलेंज का मकसद दुनियाभर के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और स्टूडेंट्स को स्पेस की दुनिया में आगे आने के लिए प्रोत्साहित करना है।

नासा की चांद पर इंसान को उतारने की योजना

बता दें कि नासा ने सितंबर 2026 में चंद्रमा पर इंसान को उतारने की योजना बनाई है। यह एक ऐतिहासिक मिशन होगा और इस मिशन में पहली बार एक महिला चंद्रमा पर कदम रखेगी। अगर यह मिशन सफल रहा तो नासा भविष्य में चंद्रमा पर इंसानों को बसाने का प्लान भी बनाकर बैठी है, लेकिन जब एस्‍ट्रोनॉट्स चंद्रमा पर उतरेंगे और वहां कई दिन बिताएंगे तो फूड पैकेजिंग, बेकार कपड़े, रिसर्च से जुड़ा कचरा वहां जमा होगा। इस कचरे से निपटने के लिए ही नासा एक टेक्नोलॉजी पर काम करना चाहती है। यह ऐसी टेक्नोलॉजी होनी चाहिए, जिसके लिए बिजली की जरूरत न पड़े और जिसे अंतरक्षि यात्री आसानी से इस्तेमाल कर सकें। इसी टेक्नोलॉजी के लिए आइडिया चाहिए।

विज्ञापन

लूना रीसाइकिल चैलेंज के 2 पार्ट होंगे

नासा का लूना रीसाइकिल चैलेंज 2 पॉइंट्स पर फोक्सड होगा। एक हार्डवेयर और दूसरा कॉम्‍पोनेंट्स का प्रोटोटाइप। एक प्रोटोटाइप बिल्ड ट्रैक बनाना होगा और दूसरा डिजिटल ट्विन ट्रैक बनाना होगा। प्रोटोटाइम बिल्ड ट्रैक चंद्रमा की सतह पर जमा कचरे को रिसाइकिल करने के लिए बनाया गया हार्डवेयर होगा। दूसरा डिजिटल टवि्न ट्रैक एक सॉफ्टवेयर होगा, जिससे ठोस कचरे को रिसाइकिल करके कोई प्रोडक्ट बनाया जा सके।

विज्ञापन

कब तक ले सकेंगे चैलेंज में हिस्सा?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चैलेंज का पार्ट बनने के लिए रजिस्ट्रेशन 30 सितंबर 2023 से चल रहे हैं। पहला फेज 31 अक्टूबर 2024 तक पूरा होगा। दूसरा फेज 31 मार्च 2025 तक पूरा होगा। दोनों फेज के रिजल्ट मई 2025 में घोषित किए जाएंगे। 31 मार्च 2025 की दोपहर तक रजिस्ट्रेशन फॉर्म लेने के बाद स्क्रूटनी होगी और जिसका आइडिया सबसे अच्छा लगेगा, उसे 25 करोड़ का पुरस्कार दिया जाएगा। उसके आइडिया पर नासा काम करेगा और सितंबर 2026 में लॉन्च होने वाले मिशन में उस टेक्नोलॉजी को आजमाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ